फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka news daughter of congress leader DK shivkumar and grandson of bjp leader Amartya Hegde got married

वैलेंटाइन डे के मौके पर कांग्रेस नेता की बेटी और भाजपा नेता के नाती ने की शादी

Mon, 15 Feb 2021 08:55 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 15 Feb 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
karnataka news daughter of congress leader DK shivkumar and grandson of bjp leader Amartya Hegde got married
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ने भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती से रचाई शादी - फोटो : ANI

ऐसा माना जाता है कि वैलेंटाइन डे के दिन प्यार करने वाले मिल ही जाते हैं। ठीक ऐसा ही, बंगलूरू में हुआ, जहां दो विपक्षी राजनीतिक पार्टी यानि कांग्रेस और भाजपा एक गठबंधन में बंध गए। चुनावी मैदान में तो इन दोनों पार्टियों का गठबंधन करना ना के बराबर है लेकिन निजी जिंदगी में ये संभव हुआ है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या और भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती अमृत्य हेगड़े ने शादी कर ली है और इस दिन के लिए उन्होंने वैलेंटाइन डे जैसे मौके का फायदा उठाया। ये दोनों ही नेता राज्य में भले ही एक-दूसरे के विरोधी हों लेकिन अब इन दोनों के बीच एक निजी रिश्ता बन गया है। 
विज्ञापन

 

वैलेंटाइन डे के दिन कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या की शादी हुई। ऐश्वर्या का रिश्ता जानी-मानी कॉफी चेन सीसीडी के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमृत्य हेगड़े से साथ हुआ। बता दें कि अमृत्य हेगड़े भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती हैं।


इन दोनों का विवाह बंगलूरू स्थित एक निजी होटल में धूमधाम से हुआ। इस विवाह समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी शिरकत की। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी पारंपरिक तौर-तरीकों से हुई। इस विवाह कार्यक्रम में कई कांग्रेसी और भाजपा नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed