फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka MLA N Mahesh who was expelled from BSP said he did not violated any order of Mayawati

कर्नाटक: बसपा से निकाले गए विधायक एन महेश ने सदन में गैरमौजूदगी पर दी सफाई

Wed, 24 Jul 2019 03:58 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 24 Jul 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
Karnataka MLA N Mahesh who was expelled from BSP said he did not violated any order of Mayawati
पार्टी से निकाले गए बसपा सांसद एन महेश - फोटो : एएनआई

कर्नाटक में पार्टी नेतृत्व के आदेश के बावजूद फ्लोर टेस्ट से दूरी बनाने पर पार्टी से निकाले गए बसपा विधायक एन महेश ने कहा है कि मैं वोटिंग के दौरान अनुपस्थित था, मैंने बहन जी के आदेश की अवहेलना नहीं की है। बता दें कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने महेश को निर्देश दिया था कि वह कुमारस्वामी सरकार के पक्ष में वोट करें। वोटिंग के दौरान महेश गैरहाजिर रहे और पार्टी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निकाल दिया। 

विज्ञापन



एन महेश ने कहा, 'पार्टी अध्यक्ष अशोक सिद्धार्थ ने मुझे वोटिंग से दूर रहने के लिए कहा था। उन्होंने मुझसे तटस्थ रहने और किसी भी पार्टी को समर्थन न देने के लिए कहा था। यह वो आदेश थे जो मुझे दिए गए थे। इसी के परिणामस्वरूप में अनुपस्थित था। मैंने बहनजी के आदेश की अवहेलना नहीं की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्नाटक विधायक ने कहा, 'हाईकमान के निर्देशों के अनुसार मैं तटस्थ रहते हए अनुपस्थित था। यह मेरे लिए हैरान कर देने वाला है क्योंकि मैंने किसी भी आदेश का उल्लंघन नहीं किया है। मैंने पार्टी अध्यक्ष से बात नहीं की है, मैं करीब एक सप्ताह से बंगलूरू से बाहर था। आज सुबह मुझे पता चला कि मुझे पार्टी से निकाल दिया गया है।' उन्होंने कहा, 'लेकिन यह कुछ समय की ही बात है। सब ठीक हो जाएगा। मैं बसपा में ही रहूंगा।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed