{"_id":"582545ad4f1c1bc932b3a02a","slug":"karnataka-minister-allegedly-caught-watching-porn-during-function","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के शिक्षा मंत्री पर लगा कार्यक्रम में पोर्न देखने का आरोप, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के शिक्षा मंत्री पर लगा कार्यक्रम में पोर्न देखने का आरोप, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:47 AM IST
विज्ञापन
तनवीर सेठ
कर्नाटक सरकार में शिक्षा मंत्री तनवीर सेठ पर टीपू जयंती प्रोग्राम के दौरान मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगा है। कार्यक्रम के सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद इसका खुलासा हुआ है। इसके बाद से बीजेपी के नेता बी.एस. येदियुरप्पा ने उन्हें हटाने की मांग की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि तनवीर प्रोग्राम में पहुंचे थे और अगली पंक्ति में बैठे थे। इस दौरान ही अपने मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। हालांकि, इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में तनवीर ने दावा किया है कि वह कांग्रेसी नेता बीवी नायक झांककर कोई और पोस्ट देख रहे थे। यह पोर्न वीडियो की तरह दिख रहा था।
विज्ञापन
बीजेपी नेता बी.एस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा कि पोर्न देखते हुए पाए गए कर्नाटक के शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।

Karnataka's Edu Minister Sh.Tanveer Sait should be sacked immediately who was caught on camera watching pictures which were allegedly porn.
— B.S. Yeddyurappa (@BSYBJP) November 10, 2016
विज्ञापन
बीजेपी नेता बी.एस येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा कि पोर्न देखते हुए पाए गए कर्नाटक के शिक्षा मंत्री को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए।
Trending Videos
रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेंगेे मुख्यमंत्री
तनवीर सेठ
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, विधानसभा में विपक्ष नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि यह शर्मनाक है। यदि उनमें कोई शर्म बचा है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
वहीं, विधानसभा में विपक्ष नेता जगदीश शेट्टार ने कहा कि यह शर्मनाक है। यदि उनमें कोई शर्म बचा है तो उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।