फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Meeting to finalise draft ordinance on microfinancing firms says Minister Parameshwara News In Hindi

कर्नाटक: माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के खिलाफ अध्यादेश मसौदे को अंतिम रूप देने की तैयारी; परमेश्वरा ने कही यह बात

Wed, 29 Jan 2025 02:01 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 02:01 PM IST
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने बताया कि अगर आज मसौदा तैयार हो जाता है, तो उसे अगले दिन यानी गुरुवार को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। इसके बाद यह जल्दी ही लागू हो सकता है।  साथ ही जी परमेश्वर ने राज्य में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के द्वारा की जा रही गुंडागर्दी पर बातचीत की।

विज्ञापन
Karnataka Meeting to finalise draft ordinance on microfinancing firms says Minister Parameshwara News In Hindi
जी परमेश्वर, कर्नाटक गृह मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में माइक्रोफाइनेंस से कर्जदारों के हितों की रक्षा के लिए एक अध्यादेश के मसौदे पर बुधवार को बैठक होने वाली है। इस बात की जानकारी कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने दी है। उन्होंने बताया कि बैठक के बाद मसौदे को गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में पेश किया जाएगा और फिर इसे राज्यपाल थावरचंद गहलोत को भेजा जाएगा। राज्य गृह मंत्री ने कहा कि बैठक में कानून और संसदीय कार्य मंत्री एच के पाटिल, राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा और वे खुद शामिल होंगे। इस बैठक में वे मसौदे पर चर्चा करेंगे और उसे अंतिम रूप देंगे। 
विज्ञापन


कंपनियों के खतरों को नियंत्रित करने के आदेश
सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के खतरों को नियंत्रित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। परमेश्वर ने कहा कि उनके मसौदा अध्यादेश में उपायुक्तों को अधिक अधिकार देने की बात की गई है और एक विशेष विंग बनाने की सिफारिश की गई है। साथ ही कर्जदारों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
विज्ञापन


जल्द लागू हो सकता है आदेश
कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने बताया कि अगर आज मसौदा तैयार हो जाता है, तो उसे अगले दिन यानी गुरुवार को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। इसके बाद यह जल्दी ही लागू हो सकता है।  साथ ही जी परमेश्वर ने राज्य में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के द्वारा की जा रही गुंडागर्दी पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इन कंपनियों ने पैसे वसूलने के लिए बाहरी फर्मों को आउटसोर्स किया है, जो गुंडागर्दी जैसी हरकतें करती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी बोले मंत्री
इसके साथ ही जब राज्य गृहमंत्री जी परमेश्वर से दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह नया हवाई अड्डा उनके गृह जिले तुमकुरु के पास बने, क्योंकि इससे उत्तर कर्नाटक के यात्रियों को काफी फायदा होगा और उन्हें बेंगलुरु जाने में सुविधा होगी। 


सीएम सिद्धारमैया ने बुलाई थी बैठक
गौरतलब है कि माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा उधारकर्ताओं के साथ किए गए कथित अत्याचारों को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को एक बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री ने इन कंपनियों को उधारकर्ताओं को परेशान न करने की सख्त चेतावनी दी थी। मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य में अब तक माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के खिलाफ सात मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed