फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Mandya teen’s organs save six after family consents to donation

कर्नाटक: अलविदा कहते-कहते छह लोगों को नया जीवन दे गया दर्शन, पिछले सप्ताह हुआ था दुर्घटना में घायल

Wed, 25 Feb 2026 09:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंड्या।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंड्या। Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 25 Feb 2026 09:08 PM IST
सार

कर्नाटक के मांड्या जिले के चिक्का मांड्या गांव का रहने वाला 19 साल का दर्शन इस दुनिया को अलविदा कहते-कहते छह लोगों नया जीवन दे गया। 
 

विज्ञापन
Karnataka: Mandya teen’s organs save six after family consents to donation
अंग दान - फोटो : एडोव

विस्तार

कर्नाटक के मांड्या जिले का रहने वाला 19 साल का ब्रेन डेड लड़का दुनिया को अलविदा कहते हुए छह लोगों को जिंदगी दे गया। उसके ब्रेन डेड होने का एलान होते ही उसके परिवार के लोगों ने उसके अंग दान कर दिए। अधिकारियों के मुताबिक,जिले के चिक्का मांड्या गांव का रहने वाला दर्शन 22 फरवरी को बाइक से गिर गया था। मामूली चोटें आने की वजह से उसने इसे नजरअंदाज किया और घर आकर सो गया।

विज्ञापन


युवा को लापरवाही पड़ी भारी
उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरी जांच में सामने आया कि उसके ब्रेन में अंदरूनी तौर पर गंभीर हैमरेज हुआ। इसके बाद उसे बंगलूरू के विक्टोरिया हॉस्पिटल के ट्रॉमा एंड इमरजेंसी केयर सेंटर (टीईसीसी) में शिफ्ट कर दिया गया। पूरे इलाज और जांच के बावजूद दर्शन के शरीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई। दो दिन बाद ही बंगलूरू मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट की डॉ काव्या, डॉ दीपक और डॉ असीमा बानू वाले एक सीनियर मेडिकल पैनल ने उसके ब्रेन डेड होने का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


परिवार ने दान किए अंग
अंग दान सुविधा जीवसार्थकते टीम के काउंसलिंग सत्र के बाद दर्शन के परिवार ने उसके अंग दान कर दिए। डॉ असीमा के मुताबिक, दर्शन के लिवर, किडनी, हार्ट वाल्व और दूसरे ऑर्गन निकालकर अन्य मरीजों में ट्रांसप्लांट किए गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ दीपक और टीईसीसी विशेष अधिकारी डॉ असीमा बानू ने दर्शन के परिवार और जीवसार्थकते टीम की कोशिशों की तारीफ की। डॉ दीपक ने कहा, हम परिवार के सदस्यों के बेहद शुक्रगुज़ार हैं, जिन्होंने इतने दुख की घड़ी में भी समाज की सेवा करने और जानें बचाने का नेक फैसला लिया। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed