फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Legislature Session From Monday Amid Hijab Controversy Opposition Will Counter Bommai Government

Hijab Row: हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक विधानमंडल का सत्र सोमवार से, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी

Sun, 13 Feb 2022 07:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 13 Feb 2022 07:54 PM IST
सार

सत्र के पहले दिन सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे। पिछले साल जुलाई में राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद गहलोत के लिए संयुक्त सत्र को संबोधित करने का यह पहला मौका होगा।

विज्ञापन
Karnataka Legislature Session From Monday Amid Hijab Controversy Opposition Will Counter Bommai Government
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में विधानमंडल के सत्र की शुरुआत सोमवार यानी कल से होनी है। राज्य में जारी हिजाब विवाद के बीच सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इस दौरान मेकेदातु परियोजना के क्रियान्वयन, ठेकेदार संघ द्वारा लगाए गए रिश्वत लेने के आरोप और अन्य मुद्दे उठाए जा सकते हैं। विधानमंडल का सत्र दस दिन तक यानी 25 फरवरी तक चलेगा। 

विज्ञापन


सत्र के पहले दिन सोमवार को कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस दौरान दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे। पिछले साल जुलाई में राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद गहलोत के लिए संयुक्त सत्र को संबोधित करने का यह पहला मौका होगा।
विज्ञापन


सत्र के दौरान प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है। इसमें हिजाब विवाद, कानून व्यवस्था की स्थिति शामिल है। हिजाब विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। ऐसे में सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है। नेताओं, मंत्रियों और नौकरशाहों के खिलाफ कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ द्वारा लगाए गए 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों का मुद्दा भी कांग्रेस उठा सकती है। मेकेदातु परियोजना के क्रियान्वयन संबंधित मुद्दा भी कांग्रेस उठा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भाजपा कोविड पाबंदियों के बावजूद इस मुद्दे पर पदयात्रा निकालने के लिये कांग्रेस पर जवाबी हमला कर सकती है। विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए 14 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। दिसंबर में बेलगावी में शीतकालीन सत्र के दौरान विधानसभा द्वारा पारित विवादास्पद धर्मांतरण विरोधी विधेयक को सत्र के दौरान विधानपरिषद में उठाए जाने की संभावना है।

जानें हिजाब विवाद पर किसने क्या कहा...

  • कांग्रेस के सुनील जाखड़ ने कहा कि कर्नाटक के सीएम ने कहा कि किसी भी तरह का धार्मिक पहनावा शिक्षण संस्थान में नहीं पहना जाए। मेरी चिंता ये है कि हमारा सबसे बड़ा धार्मिक पहनावा 'दस्तार' यानी पगड़ी है इसके लिए हमने फ्रांस व विदेशी मुल्क़ों की सेना-पुलिस के साथ लड़ाई लड़ी है और जीते हैं तो इनकी मंशा क्या है? 
  • केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हिजाब विवाद एक सुनियोजित साजिश है। इसके पीछे एक मानसिकता है- मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को कैसे रोका जाए, जो सफल नहीं होगी। कई लोग कह रहे हैं कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन आपके कर्तव्यों का क्या? संवैधानिक अधिकारों के 'सूरमा' को कर्तव्यों के बारे में भी बात करनी चाहिए। वे शिक्षण संस्थानों के ड्रेस कोड से इनकार नहीं कर सकते। संविधान दोनों चीजों के बारे में बात करता है- अधिकार और कर्तव्य।
  • कांग्रेस नेता जमीर अहमद ने कहा कि हिजाब का मतलब इस्लाम में 'पर्दा' होता है। महिलाओं की सुंदरता को छिपाने के लिए हिजाब पहना जाता है। हिजाब नहीं पहनने पर महिलाओं का बलात्कार जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed