फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Kebab seller troubled by usury committed suicide along with his wife, two sons and daughter,

कर्नाटक: कबाब विक्रेता ने पहले वीडियो बनाया फिर पत्नी, दो बेटों और बेटी के साथ दे दी जान; सूदखोरी से परेशान था

Tue, 28 Nov 2023 06:23 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तुमकुरु Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 06:23 AM IST
सार

तुमकुरु जिले के सदाशिवनगर में एक सूदखोर कलंदर से कबाब विक्रेता गरीब साब ने 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया, जिसे वह समय पर नहीं चुका पाया। इसके बाद कलंदर ने साब और उसके परिवार को तंग करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Karnataka Kebab seller troubled by usury committed suicide along with his wife, two sons and daughter,
Karnataka Kebab seller suicide - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारों की तरफ से आर्थिक मदद की तमाम योजनाएं चलाए जाने के बाद भी देश से सूदखोरी का कलंक मिट नहीं रहा है। आए दिन सूदखोरों से आतंकित होकर लोग आत्महत्या जैसा कदम उठा लेते हैं। रविवार को ऐसा ही एक मामला कर्नाटक में सामने आया।

विज्ञापन


तुमकुरु जिले के सदाशिवनगर में एक सूदखोर कलंदर से कबाब विक्रेता गरीब साब ने 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया, जिसे वह समय पर नहीं चुका पाया। इसके बाद कलंदर ने साब और उसके परिवार को तंग करना शुरू कर दिया। आखिर में कलंदर का आतंक इतना ज्यादा बढ़ गया, साब ने अपने पूरे परिवार के साथ सामूहिक आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। साब ने मरने से ठीक पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से आरोपी को सजा दिलाने की मांग की है। असल में परमेश्वर तुमकुरु से ही विधायक हैं।
विज्ञापन


कलंदर के डर से पूरे परिवार ने जान दी
इसके साथ ही लिखा कि कलंदर ने कई बार उसके पूरे परिवार के साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। साब ने वीडियो में कहा कि अगर वह अकेले मर गया, तो कलंदर उसके परिवार को जीने नहीं देगा, ऐसे में पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुकाता गया लेकिन कम नहीं हुआ कर्ज
शहर के तिलक पार्क थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक सदाशिवनगर में कबाब बेचने वाले गरीब साब (36), उसकी पत्नी सुमैया (32), बेटी हजीरा (14), बेटे मोहम्मद शभान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के शव उनके घर लटके हुए मिले। घर में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें साब ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर रहा है, क्योंकि जिस इमारत में वह रहता है, उसी इमारत में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाला कलंदर राक्षस है, जिससे उसने 1.5 लाख रुपये का कर्ज लिया था, जिसे काफी समय से चुकाने के बाद भी कर्ज कम ही नहीं हो रहा था।


पुलिस हिरासत में पांच आरोपी
लिस ने बताया कि वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर कलंदर सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। कलंदर से पुछताछ में पता चला है कि उसने साब को कुछ समय पहले करीब 24 फीसदी के चक्रवृद्धि ब्याज पर 1.5 लाख रुपये दिए थे। साब मरने से पहले जो 5.22 मिनट का वीडियो बनाया और सुसाइड नोट छोड़ा, जिसकी जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed