{"_id":"63f351f80b612e05d50a9559","slug":"karnataka-ips-d-roopa-shared-private-photos-of-an-ias-rohini-sindhuri-on-social-media-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: महिला IPS और IAS के बीच लड़ाई सोशल मीडिया पर आई, निजी तस्वीरें वायरल; असमंजस में बोम्मई सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: महिला IPS और IAS के बीच लड़ाई सोशल मीडिया पर आई, निजी तस्वीरें वायरल; असमंजस में बोम्मई सरकार
Mon, 20 Feb 2023 04:26 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Feb 2023 04:26 PM IST
सार
आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने रविवार को आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल कर दीं। उन्होंने दावा किया कि महिला आईएएस अधिकारी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें भेजी थीं।
विज्ञापन
IAS रोहिणी सिंधुरी- IPS डी रूपा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक महिला आईपीएस और आईएएस अधिकारी के बीच लड़ाई सार्वजनिक हो चुकी है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी अधिकारी की निजी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसको लेकर राज्य की बोम्मई सरकार असमंजस में है। राज्य के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बढ़ती लड़ाई को देखते हुए खुद राज्य के गृहमंत्री को आगे आना पड़ा है।
विज्ञापन
गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र का कहना है कि उन्होंने इस मामले में दोनों अधिकारियों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। दोनों अधिकारियों का यह व्यवहार बहुत गलत है। उन्होंने इस मामले में राज्य के पुलिस प्रमुख व मुख्यमंत्री से भी बात की है।
विज्ञापन
IPS रूपा ने शेयर की IAS रोहिणी की निजी तस्वीरें
कर्नाटक की आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल कर दीं। उन्होंने दावा किया कि महिला आईएएस अधिकारी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी निजी तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोहिणी सिंधुरी ने 2021 से 2022 के बीच तीन आईएएस अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजी थीं।
विज्ञापन
एक दिन पहले भ्रष्टाचार के लगाए थे आरोप
इससे एक दिन पहले आईपीएस अधिकारी डी रूपा ने आईएएस सिंधुरी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। कहा था कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की है।
सिंधुरी ने आरोपों को किया खारिज
तस्वीरें वायरल होने के बाद महिला आईएएस सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि डी रूपा उनके खिलाफ एक झूठा अभियान चला रही हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, अगर मैंने ये तस्वीरें आईएएस अधिकारियों को भेजी हैं, तो वह उनके नामों का वह खुलासा भी करें।
कहां से शुरू हुआ विवाद
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ, जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के विधायक सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं। बता दें, 2021 में जब सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं, तब दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। बता दें, वर्तमान में डी रूपा कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और सिंधुरी हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं।