{"_id":"613227668ebc3e7f4a094353","slug":"karnataka-in-a-span-of-few-minutes-a-person-was-given-two-doses-of-covishield-incident-happened-in-dakshina-kannada-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : चंद मिनट के अंतराल में एक व्यक्ति को कोविशील्ड की दो खुराक दे डाली, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : चंद मिनट के अंतराल में एक व्यक्ति को कोविशील्ड की दो खुराक दे डाली, जानिए फिर क्या हुआ
Fri, 03 Sep 2021 07:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी
मंगलूरू, पीटीआई
मंगलूरू, पीटीआई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 03 Sep 2021 07:17 PM IST
सार
कर्नाटक में कोरोना रोधी टीके लगाने के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति कोविशील्ड की एक साथ दो खुराक लगा दी गई। हालांकि इस व्यक्ति की हालत अभी सामान्य है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले में 19 साल के एक दैनिक वेतन भोगी श्रमिक को चंद मिनटों के अंतरराल में कोविशील्ड की दो खुराक दे दी गई। यह घटना सुल्लिया तालुका में एक भीड़ भरे टीकाकरण केंद्र पर हुई।
विज्ञापन
एक साथ दो खुराक लगाए जाने का मामला पता चलते ही टीकाकरण केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य अधिकरियों ने इस व्यक्ति को तीन घंटे तक वहीं निगरानी में रखा। इसके बाद उसका परीक्षण किया गया और फिर घर भेज दिया गया। घर जाकर भी स्वास्थ्य अधिकारी उसकी सेहत पर नजर रख रहे हैं। सुल्लिया तालुका के स्वाथ्स्य अधिकारी डॉ. बी. नंद कुमार ने बताया कि गुरुवार तक उसके स्वास्थ्य में कोई बदलाव नजर नहीं आया।
विज्ञापन
दो टीके एक साथ दिए जाने की घटना केबी अरूण नामक श्रमिक के साथ हुई। वह बुधवार को दुग्गलकाडा हाई स्कूल में आयोजित टीकाकरण शिविर में वैक्सीन लगवाने गया था। वहां स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उसे पहली खुराक लगाई और वह कुछ देर वेटिंग रूम में बैठ गया। इसी दौरान उन्हीं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने लापरवाही बरतते हुए दोबारा टीका लगा दिया। उन्होंने ध्यान हीं नहीं रखा कि उसे कुछ देर पहले ही टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
डॉ. नंदकुमार ने कहा कि भ्रम इसलिए हुआ क्योंकि अरूण ने टीका लगने के बाद भी टीकाकरण कक्ष नहीं छोड़ा था। उसे यह लगा कि यात्रा करने के लिए दो टीके लगना जरूरी है। इन्हें कितने अंतराल में लगाया जाना है, यह उसे पता नहीं था। मास्क लगा होने के कारण स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी यह नहीं समझ सके कि यह वही व्यक्ति है, जिसे कुछ देर पहले टीका लगाया गया है।