फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Home Minister Ramalinga recommends Bharatanatyam for Sunny leone in new year party

कर्नाटक के गृह मंत्री बोले- न्यू ईयर पर भरतनाट्यम करें सनी लियोनी

Sun, 17 Dec 2017 07:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 17 Dec 2017 07:47 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Home Minister Ramalinga recommends Bharatanatyam for Sunny leone in new year party

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के न्यू ईयर इवेंट पर मचे बवाल पर कर्नाटक के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने कहा कि उन्हें भरतनाट्यम करना चाहिए।

विज्ञापन


रामालिंगा ने कहा कि 'मैंने ही कमिशनर को इवेंट की इजाजत देने के लिए मना किया था। ऑर्गनाइजर्स को इवेंट की मंजूरी मिल सकती है अगर सनी सांस्कृतिक कार्यक्रम या फिर भरतनाट्यम करें।
विज्ञापन


बता दें कि कई संगठनों ने सनी लियोनी के इवेंट को रद्द करने की मांग की है। कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा 'कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना' ने धमकी दी थी कि यदि सनी लियोनी का न्यू ईयर इवेंट कैंसिल नहीं किया गया तो सामूहिक आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि सनी लियोनी को आमंत्रित करना शहर की संस्कृति पर हमला होगा। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से केआरवी के सदस्य सनी लियोनी के विरोध में शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं। राज्य के कई हिस्सों में सनी लियोनी के पुतले फूंके जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed