फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka High Court dismisses petition seeking Bharat Ratna for Shivakumara Swamiji news in Hindi

कर्नाटक: सिद्धगंगा मठ के शिवकुमार स्वामीजी को भारत रत्न दिए जाने की मांग, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

Fri, 01 Apr 2022 10:15 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 01 Apr 2022 10:15 PM IST
सार

शिक्षा के क्षेत्र में शिवकुमार स्वामी के योगदानों को देखते हुए याचिकाकर्ता ने 12 अक्तूबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा था और उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिए जाने की मांग उठाई थी।

विज्ञापन
Karnataka High Court dismisses petition seeking Bharat Ratna for Shivakumara Swamiji news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका खारिज कर दी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह निर्देश देने की मांग की गई थी कि वह टुमकुरु जिसे में सिद्धगंगा मठ के दिवंगत शिवकुमार स्वामी को भारत रत्न से सम्मानित करें। मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी और न्यायाधीश एसआर कृष्ण कुमार की खंड पीठ ने रेहान खान नामक व्यक्ति की ओर से दाखिल इस याचिका को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन


पीठ ने कहा कि इस तरह का निर्देश केवल उसी स्थिति में दिया जा सकता है जब याचिकाकर्ता ऐसे अधिकारों का लाभ उठा रहा हो। लेकिन, इस मामले में ऐसा नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि भारत रत्न और अन्य राष्ट्रीय नागरिक अवार्ड से सम्मानित करने की शक्ति केंद्र सरकार के पास है। किसी व्यक्ति के पास ऐसी शक्ति नहीं है इसलिए याचिकाकर्ता को ऐसे निर्देश देने की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


याचिकाकर्ता के वकील मोहम्मद ताहिर ने दलील दी कि केंद्र सरकार ने साल 1954 में भारत रत्न की शुरुआत कला, विज्ञान और सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में असाधारण योगदानों को सम्मानित करने के लिए की थी। शिक्षा के क्षेत्र में शिवकुमार स्वामी के योगदानों को देखते हुए याचिकाकर्ता ने 12 अक्तूबर 2021 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था और उन्हें यह सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिए जाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य न्यायधीश ने मोहम्मद ताहिर से पूछा कि क्या आप उस याचिका के बारे में नहीं जानते हैं जिसमें उद्योगपति रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग की गई थी। बता दें कि इस याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। हालांकि, हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते थे जो बेंगलुरु में ही थे और उन्हें इस संबंध में अपने अनुरोध के बारे में बता सकते थे।

संयोग से यह याचिका उसी दिन खारिज की गई है जब शिवकुमार स्वामी क 115वीं जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed