फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka govt organises mega event of reading Constitution's preamble

कर्नाटक: संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए हुआ मेगा कार्यक्रम, देश-विदेश से लाखों लोगों के पहुंचने का दावा

Fri, 15 Sep 2023 01:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 01:01 PM IST
सार

बंगलूरू के विधान सौधा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई अन्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य लोग यहां पहुंचे।
 

विज्ञापन
Karnataka govt organises mega event of reading Constitution's preamble
विधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए हुआ मेगा कार्यक्रम - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए शुक्रवार को एक मेगा कार्यक्रम आयोजित किया। दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत और विदेशों से लाखों लोग पहुंचे। दरअसल, राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस को मनाने के लिए यह समारोह आयोजित किया था।

विज्ञापन


यह लोग हुए शामिल
बंगलूरू के विधान सौधा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर समारोह का नेतृत्व किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित कई अन्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य लोग यहां पहुंचे और संविधान के बारे में जाना।

विज्ञापन

चार वादे पूरे
इस मौके पर सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस ने अपने सभी पांच वादों में से चार को पूरा कर दिया है। हम हमेशा अपनी बात पर कायम रहते हैं। उन्होंने कहा कि संविधा की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


करोड़ों ने कराया पंजीकरण

वहीं, कर्नाटक के समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवप्पा ने बुधवार को कहा था कि संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए के लिए लोग कितने उत्सुक हैं यह इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश-विदेश से करीब 2.28 करोड़ लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा था कि हमें उम्मीद थी कि पांच या 10 लाख लोग पंजीकरण कराएंगे, लेकिन यह एक आंदोलन बन गया।

 लोकतंत्र के विचार को समझाना उद्देश्य

उन्होंने कहा था कि कॉरपोरेट, निजी, सरकारी और बैंकिंग क्षेत्र सहित कई देशों के लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए पंजीकरण कराया है। महादेवप्पा ने कहा था कि कार्यक्रम को करने का उद्देश्य सिर्फ लोगों विशेषकर युवाओं को लोकतंत्र और संविधान के विचार को समझाना है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed