फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka govt has decided hand over BJP Yuva Morcha worker Praveen Nettaru murder case to NIA Basavaraj Bomma

Karnataka: प्रवीण हत्याकांड मामले की जांच NIA को, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने किया एलान

Fri, 29 Jul 2022 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 29 Jul 2022 09:35 PM IST
सार

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार रात हत्या कर दी थी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे।

विज्ञापन
Karnataka govt has decided hand over BJP Yuva Morcha worker Praveen Nettaru murder case to NIA Basavaraj Bomma
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने प्रवीण हत्याकांड मामले को NIA को सौंपने का फैसला किया है। दरअसल, भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के बाद राज्य में बवाल मचा हुआ है। इसके बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मामले की एनआईए जांच कराने का फैसला किया है।

विज्ञापन


एनकाउंटर में मार गिराने का वक्त आ गया है: मंत्री
इस बीच कर्नाटक के मंत्री डॉ. सीएन अश्वथ नारायण ने ऐसी घटनाएं करने वालों का एनकाउंटर करने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि बिना कोई मौका दिए कार्रवाई की जाएगी। हम एनकाउंटर करने के लिए भी तैयार हैं। हमने अपने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और राज्य सरकार से पहले ही बात कर ली है। नारायण ने कहा कि कुछ उकसाने वाले हमारी धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। हम विशेष दस्ता बनाकर ऐसी गतिविधियां करने वालों को कोई मौका नहीं देंगे। हम निर्दोष लोगों को बचाने के लिए कदम उठायेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव नेट्टारू की हत्या का मामले ने राज्य में बवाल मचा रखा है। नेट्टारू की बेल्लारे क्षेत्र में हत्या कर दी गई थी। हत्या के विरोध में आज बेल्लारे, पुत्तूर, सुल्या, कड़ाबा में बंद रखा गया था। हिंदू संगठनों ने हत्या में पीएफआई और एसडीपीआई का हाथ होने का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने आरोप लगाया था कि केरल सरकार पीएफआई और एसडीपीआई जैसे संगठनों को बढ़ावा दे रही है। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस इन्हें प्रोत्साहित कर रही है। हमारी राज्य सरकार इन्हें काबू में करेगी दोषियों पर कार्रवाई होगी। जोशी ने कहा था कि आरंभिक रिपोर्ट व कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हत्या के पीछे पीएफआई व एसडीपीआई का हाथ है। 

हत्या का उदयपुर कनेक्शन
एक मीडिया रिपोर्ट में नेता भाजपा नेता नेट्टारू की हत्या का उदयपुर कनेक्शन होने का भी दावा किया जा रहा है। कहा गया है कि नेट्टारू ने उदयपुर के टेलर कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में  29 जून को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखी थी। इसमें एक फोटो भी साझा किया गया था। इसमें कहा गया था कि सिर्फ राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करने के कारण एक टेलर की गला काटकर हत्या कर दी गई।


मंगलवार रात हुई थी हत्या, कुल्हाड़ी व  तलवार से किए वार
बता दें, कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की अज्ञात हमलावरों ने मंगलवार रात हत्या कर दी थी। नेट्टारू भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव थे। जानकारी के मुताबिक नेट्टारू मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed