{"_id":"6798d916c395898f3a01fd9f","slug":"karnataka-govt-allocates-rs-40-cr-for-26-km-railway-barricade-to-tackle-elephant-menace-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: हाथियों के हमलों से निपटने के लिए बनेगा 26 किमी लंबा रेलवे बैरिकेड, 40 करोड़ रुपये की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: हाथियों के हमलों से निपटने के लिए बनेगा 26 किमी लंबा रेलवे बैरिकेड, 40 करोड़ रुपये की घोषणा
Tue, 28 Jan 2025 06:48 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:48 PM IST
सार
Karnataka: कर्नाटका के वन मंत्री ईश्वर कंधरे ने रामनगर जिले में हाथी संकट से निपटने के लिए 26 किमी रेलवे बैरिकेड बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने हाथी के हमलों को रोकने के लिए चौबीस घंटे चेतावनी प्रणाली लागू करने और वन्यजीवों के लिए पानी-खाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खांद्रे ने मंगलवार को रामनगर जिले में हाथी की समस्या से निपटने के लिए 26 किलोमीटर लंबा रेलवे बैरिकेड बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये तत्काल आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हाथी मानव बस्तियों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं और जानमाल का भी नुकसान होता है। इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे बैरिकेड के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। खांद्रे ने रामनगर जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, खांद्रे ने अब तक रामनगर जिले के लिए कुल 35 किलोमीटर रेलवे बैरिकेड को मंजूरी दी है, जिनमें से 25 किलोमीटर काम पहले ही पूरा हो चुका है और बाकी काम जारी है। बयान में बताया गया कि जिले में 85 इलाके ऐसे हैं, जहां हाथी के साथ संघर्ष की उच्च संभावना है। वहीं, 45 इलाके ऐसे हैं, जहां सघर्ष का स्तर मध्यम है और 40 इलाके कम संघर्ष वाले हैं। इस समस्या के समाधान के लिए खांद्रे ने अधिकारियों को चौबीस घंटे की चेतावनी प्रणाली लागू करना निर्देश दिया, ताकि जब भी हाथी जंगल से बाहर निकल मानव बस्तियों में प्रवेश करें, तो गांववालों को सूचना मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने जिला, तालुका और ग्राम पंचायत कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों को भी व्हाट्सएप और अन्य माध्यमों से यह सूचना गांववालों तक पहुंचाने के लिए कहा। मंत्री ने जंगलों में हाथियों और अन्य वन्यजीवों के लिए पर्याप्त पानी और भोजन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को खासतौर पर गर्मी के मौसम में वन तालाबों में पानी के स्तर को बनाए रखने और बोरवेल्स में सौर पंप लगाकर लगातार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से गर्मी के मौसम में जंगल की आग को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा उपाय करने को कहा।
विज्ञापन