फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka governments new bpl parameters, Own TV or fridge or 2 wheelers Surrender BPL cards or face action

कर्नाटक: घर में फ्रिज-टीवी या दोपहिया वाहन है तो लौटा दो बीपीएल कार्ड, वरना भुगतना होगा अंजाम

Mon, 15 Feb 2021 06:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Feb 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
Karnataka governments new bpl parameters, Own TV or fridge or 2 wheelers Surrender BPL cards or face action
bpl card

कर्नाटक सरकार ने दो पहिया वाहन, टीवी, फ्रिज या पांच एकड़ से ज्यादा जमीन के स्वामित्व वाले बीपीएल राशन कार्ड धारकों से 31 मार्च तक इसे वापस करने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है।

विज्ञापन


राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री उमेश कट्टी ने बेलगावी में संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए) कार्ड रखने को लेकर कुछ मापदंड हैं। उनके पास पांच एकड़ से ज्यादा जमीन, मोरसाइकिल, टीवी या फ्रीज नहीं होने चाहिए। जो लोग इन मापदंडों पर खरा नहीं उतरते हैं उन्हें कार्ड वापस कर देना चाहिए अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि सालाना 1.20 लाख रुपये से ज्यादा कमाने वालों को बीपीएल कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और इसे 31 मार्च के पहले वापस कर देना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस ने की फैसले की आलोचना
कांग्रेस ने मंत्री के इस बयान की आलोचना की और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में विभिन्न राशन दुकानों के सामने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धारवाड़, मैसुरु और तुमकुरु में भी पदर्शन किया। कांग्रेस विधायक टी टी खादर ने कहा कि जब इन सामानों के लिए ब्याजमुक्त कर्ज का प्रस्ताव दिया जाएगा तो स्वाभाविक है कि लोग इसकी खरीदारी करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का यह फैसला ‘जनविरोधी’ है और ‘बीपीएल कार्ड छीनने’ के बजाए और लाभार्थियों की पहचान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed