फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Government Principal Secretary Revenue Department writes Regional Commissioners DCs related to Waqf

Waqf Issue: 'किसानों को नोटिस भेजने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई', वक्फ विवाद के बीच कर्नाटक सरकार का पत्र

Sun, 10 Nov 2024 09:57 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 10 Nov 2024 09:57 AM IST
सार

कर्नाटक में 13 नवंबर को तीन अहम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस बीच यह निर्देश जारी किया गया है। उत्तर कर्नाटक में विजयपुरा के कुछ किसानों ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि उन्हें जमीन खाली करने के नोटिस दिए गए हैं क्योंकि वक्फ बोर्ड ने इन जमीनों पर अपना दावा जताया है। इसके बाद राज्य के कुछ अन्य हिस्सों से भी शिकायतें मिलने लगी थी।

विज्ञापन
Karnataka Government Principal Secretary Revenue Department writes Regional Commissioners DCs related to Waqf
वक्फ बोर्ड में बदलाव की हलचल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने भूमि स्वामित्व रिकॉर्ड में बदलाव करने और वक्फ कानून के तहत किसानों को जमीन खाली करने का नोटिस भेजने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी है। इसके जरिए कहा गया कि ऐसा करने वाले अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय आयुक्तों और उपायुक्तों को लिखा पत्र
दरअसल, राजस्व विभाग के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार कटारिया ने सभी जिलों के सभी क्षेत्रीय आयुक्तों और उपायुक्तों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कुछ भू-संपत्तियां कर्नाटक वक्फ बोर्ड के पक्ष में किए जाने की शिकायतों के बाद हाल में एक बैठक की थी। इसमें यह तय किया गया था कि भूमि का स्वामित्व बदलने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय या प्राधिकारी की ओर से पूर्व में दिए गए सभी निर्देश वापस लिए जाते हैं। इसके बाद ही पहले दिए गए सभी नोटिस भी वापस लिए गए हैं और उन जमीनों पर खेती कर रहे किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन


अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा
कटारिया ने अपने पत्र में कहा, ' मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार किसानों और जमीन मालिकों को सात नवंबर को भेजे पत्र और नोटिस वापस लिए जाते हैं। इसके बावजूद नोटिस भेजने वाले अधिकारियों को उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


13 नवंबर को तीन अहम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
कर्नाटक में 13 नवंबर को तीन अहम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इस बीच यह निर्देश जारी किया गया है। उत्तर कर्नाटक में विजयपुरा के कुछ किसानों ने पिछले महीने आरोप लगाया था कि उन्हें जमीन खाली करने के नोटिस दिए गए हैं क्योंकि वक्फ बोर्ड ने इन जमीनों पर अपना दावा जताया है। इसके बाद राज्य के कुछ अन्य हिस्सों से भी शिकायतें मिलने लगी थी।


भाजपा ने सरकार को घेरा
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता तेजस्वी सूर्या ने 25 अक्तूबर को आरोप लगाया था कि कर्नाटक के वक्फ मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने उपायुक्तों और राजस्व अधिकारियों को 15 दिन के भीतर वक्फ बोर्ड के पक्ष में जमीनें पंजीकृत करने का निर्देश दिया था, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। सूर्या के ही अनुरोध पर वक्फ (संशोधन) विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल ने सात नवंबर को कर्नाटक का दौरा किया था। उन्होंने हुब्बली, विजयपुरा और बेलगावी जिलों के किसानों से मुलाकात की थी। किसानों ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीनों को वक्फ संपत्ति के तौर पर चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed