फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government give 15 lakh compensation to the family of the girl lost her life in leopard attack

Karnataka: तेंदुए के हमले में युवती ने गंवाई थी जान, परिजनों को 15 लाख मुआवजा देगी सरकार

Sat, 03 Dec 2022 02:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Dec 2022 02:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वन विभाग को शहरी इलाकों और इंसानी बस्तियों में घुसे तेंदुओं को पकड़ने के लिए टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
Karnataka government give 15 lakh compensation to the family of the girl lost her life in leopard attack
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कर्नाटक में तेंदुए के हमले में जान गंवाने वाली युवती के परिजनों को बोम्मई सरकार 15 लाख का मुआवजा देगी। शनिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने खुद इसकी घोषणा की। दरअसल, कर्नाटक के मैसुरू जिले के एक गांव में हाल में ही में एक तेंदुए के हमले में एक युवती की मौत हो गई थी। इससे पहले बेंगलुरू से भी ऐसी घटनाएं सामने आई थीं।

विज्ञापन

 

इन घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि वन विभाग को शहरी इलाकों और इंसानी बस्तियों में घुसे तेंदुओं को पकड़ने के लिए टीम तैनात करने का निर्देश दिया गया है, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा, तेंदुए के हमले में मारे गए लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से 15 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में अधिकारी
मुख्यमंत्री ने बताया, वन अधिकारी तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं जिसने मैसुरू जिले की नरसिपुरा तालुक के केब्बेगुंडी गांव में 22 वर्षीय युवती की जान ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed