फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government decided to give 33 percent reservation to women in government jobs

कर्नाटक: महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी मिलेगा आरक्षण, राज्य सरकार ने की घोषणा

Sat, 21 May 2022 08:44 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 May 2022 08:44 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को आउटसोर्स सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। कर्नाटक में अब हर तीन सरकारी नौकरी में से एक महिला के लिए आरक्षित होगी।

विज्ञापन
Karnataka government decided to give 33 percent reservation to women in government jobs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने महिलाओं को बड़ा तौहफा देते हुए शुक्रवार को आउटसोर्स सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की है। जिसके बाद अब कर्नाटक में हर तीन सरकारी नौकरी में से एक महिला के लिए आरक्षित होगी। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया है। 

विज्ञापन


इसे लेकर मुख्य सचिव पी रविकुमार एक सर्कुलर जारी कर बताया कि आरक्षण का लाभ पुलिस और ऊर्जा जैसी आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा। सर्कुलर में आउटसोर्स सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने की बता कही गई है। सर्कुलर के अनुसार महिलाएं  आउटसोर्सिंग की गई नौकरियों में अच्छा काम करती हैं। 
विज्ञापन


सर्कुलर में बताया गया है कि कर्नाटक सरकार हाउसकीपिंग स्टाफ, डाटा एंट्री ऑफरेटर और अन्य ग्रुप डी कर्मचारियों, ड्राइवरों की भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कर्नाटक में 7.2 लाख स्वीकृत पद हैं, जिनमें 4.6 लाख कर्मचारी हैं। जिनमें से 1.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारी हैं। 33 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद करीब 50 हजार पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।
 
गौरतलब है कि बसवराज बोम्मई ने अपने बजट में भी महिलाओं को आरक्षण देने का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को सशक्त बनाया जाना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed