फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Filmmaker KCN Chandrasekhar passes away at 69 YEARS

कर्नाटक : फिल्म निर्माता केसीएन चंद्रशेखर का 69 वर्ष निधन

Tue, 15 Jun 2021 05:20 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 15 Jun 2021 05:20 AM IST
सार

चंद्रशेखर अपने पिता केसी नंजुंडे गौड़ा से बहुत प्रेरित थे और उन्होंने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हुए 50 से ज्यादा फिल्में बनाईं।

विज्ञापन
Karnataka: Filmmaker KCN Chandrasekhar passes away at 69 YEARS
फिल्म निर्माता केसीएन चंद्रशेखर - फोटो : twitter

विस्तार

मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्माता केसीएन चंद्रशेखर का रविवार रात्रि एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। परिजनों ने इस बाबत जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म निर्माता चंद्रशेखर काफी लंबे समय उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

विज्ञापन


चंद्रशेखर अपने पिता केसी नंजुंडे गौड़ा से बहुत प्रेरित थे और उन्होंने दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ते हुए 50 से ज्यादा फिल्में बनाईं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्में ‘बब्रुवाहन’, ‘हुलिया हलीना मेवु’, ‘भक्त ज्ञानदेव’, ‘धर्मयुद्ध’ और ‘थायी’ हैं।
विज्ञापन


अनुभवी निर्माता कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) और दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसआईएफसीसी)के अध्यक्ष भी रह चुके थे। चंद्रशेखर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि उनके निधन से कन्नड़ फिल्म उद्योग ने एक महान फिल्म निर्माता खो दिया है। उन्होंने उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed