{"_id":"685a555e4bac61e79b0f9b86","slug":"karnataka-ex-mp-anant-kumar-hegde-three-others-booked-for-assualt-threat-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज, परिवार को पीटने और धमकाने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज, परिवार को पीटने और धमकाने का आरोप
Tue, 24 Jun 2025 01:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:05 PM IST
सार
एफआईआर में दावा किया गया है कि उनके खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी भी की गई और हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सलमान का दांत टूटा है और इलियास की गर्दन में चोट है।
विज्ञापन
अनंत कुमार हेगड़े
- फोटो : एक्स/अनंत कुमार हेगड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के पूर्व सांसद अनंत कुमार हेगड़े, उनके गनमैन, ड्राइवर और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट और धमकाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व सांसद और उनके सहयोगियों ने एक परिवार की कार का पीछा कर उन्हें धमकाया और उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। घटना सोमवार शाम की है। इस मामले में सैफ खान नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। सैफ खान बंगलूरू के हलेनाहल्ली इलाके का निवासी है।
पीड़ित ने बताया क्या हुआ था
सैफ ने बताया कि वह और उसके परिवार के सदस्य तुमकुरु में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। तुमकुरु-बंगलूरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुतारिया कॉलेज के पास कार सवार चार लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा कर उसे जबरन रुकवाया। सैफ का आरोप है कि उसके और उसके भाई सलमान खान, मां गुलमीर और चाचा इलियास खान के साथ मारपीट की और धमकाया। एफआईआर में दावा किया गया है कि उनके खिलाफ सांप्रदायिक टिप्पणी भी की गई और हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। सलमान का दांत टूटा है और इलियास की गर्दन में चोट है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindhu: 'आंखों के सामने उड़ती रहीं मिसाइलें, छह तो ऐसे गईं...,' भारत लौटे बुजुर्ग ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस घटना की जांच कर रही है और घटना के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कर्नाट के मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि अनंत कुमार हेगड़े और उनके ड्राइवर और गनमैन पर एक वाहन को रोकने और किसी के साथ मारपीट करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि अनंत कुमार हेगड़े ने मारपीट नहीं की। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
ये भी पढ़ें- Operation Sindhu: इस्राइल से लौटे 326 भारतीय नागरिक, MEA बोला- विदेश में भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता