फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka elections result Shobha Karandlaje says no need for Operation Lotus as BJP will win 120-125 seats

Karnataka: कांग्रेस-भाजपा ने JDS से किया संपर्क, करंदलाजे बोलीं- ऑपरेशन लोटस की स्थिति पैदा नहीं होगी

Fri, 12 May 2023 02:56 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 12 May 2023 02:56 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि बुधवार को मतदान के बाद प्राप्त शुरुआती रिपोर्ट में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। उन्होंने दावा कि पार्टी एग्जिट पोल को गलत साबित करेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी गई हैं।
 

विज्ञापन
Karnataka elections result Shobha Karandlaje says no need for Operation Lotus as BJP will win 120-125 seats
Shobha Karandlaje - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में ‘ऑपरेशन लोटस’ की संभावना से इनकार किया है। त्रिशंकु विधानसभा होने की संभावना पर करंदलाजे ने गुरुवार को कहा कि भाजपा राज्य में 120 से 125 सीटें जीतेगी और सत्ता में वापसी करेगी। बता दें, ‘ऑपरेशन लोटस’ शब्द कई साल पहले राज्य में विपक्षी कांग्रेस और जेडीएस की ओर से गढ़ा गया था, जब भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल करने में विफल रही थी और उस पर विपक्षी विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के आरोप लगे थे।

विज्ञापन


केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री करंदलाजे ने कहा कि बुधवार को मतदान के बाद मिली शुरुआती रिपोर्ट में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। उन्होंने दावा कि पार्टी एग्जिट पोल को गलत साबित करेगी। ज्यादातर एग्जिट पोल में कांग्रेस को ज्यादा सीटें दी गई हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा को ‘ऑपरेशन लोटस’ का सहारा लेने की आवश्यकता होगी, करंदलाजे ने कहा, बिल्कुल नहीं। विश्वास रखें। किसी भी तरह के ‘ऑपरेशन लोटस’ के लिए कोई स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन


कांग्रेस-भाजपा ने गठजोड़ के लिए जेडीएस से संपर्क किया...
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेडीएस ने दावा किया है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने गठजोड़ के लिए संपर्क किया है। हालांकि, जेडीएस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा है कि पार्टी ने यह तय कर लिया है कि वे किसके साथ गठबंधन करेंगे। जेडीएस नेता तनवीर अहमद ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा कि पार्टी ने गठबंधन को लेकर फैसला कर लिया है। सही समय पर हम इसकी घोषणा करेंगे। अहमद ने कहा कि जेडीएस के समर्थन के बिना इस बार कोई भी सरकार नहीं बना पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मई को हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना शनिवार को होगी। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकती है। जबकि भाजपा करीबी अंतर से पीछे रह सकती है। त्रिशंकु नतीजे की संभावना को देखते हुए कांग्रेस और भाजपा अभी से राजनीतिक गठजोड़ की कोशिश में जुट गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed