फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka elections news update BJP MLA MP Kumaraswamy left the party after not getting ticket

Karnataka Elections: टिकट न मिलने पर BJP विधायक एमपी कुमारस्वामी ने छोड़ी पार्टी, जेडीएस में हो सकते हैं शामिल

Thu, 13 Apr 2023 03:01 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैंगलुरु Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 03:01 PM IST
सार

पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कई नेताओं के जेडीएस में शामिल होने की बात कही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुसूचित जाति समुदाय के नेता जेडीएस में शामिल हो सकते हैं या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Karnataka elections news update BJP MLA MP Kumaraswamy left the party after not getting ticket
एमपी कुमारस्वामी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। दूसरी सूची 12 अप्रैल को जारी की गई थी। दोनों सूची में कई मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है। इससे गुस्साए विधायक अपनी पार्टी से बगावत कर रहे हैं। इसी क्रम में, मुदिगेरे से भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी ने भी अपनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।  

विज्ञापन

वहीं, पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कई नेताओं के जेडीएस में शामिल होने की बात कही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुसूचित जाति समुदाय के नेता जेडीएस में शामिल हो सकते हैं या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


लक्ष्मण सावदी ने भी दिया इस्तीफा
हालांकि एमपी कुमारस्वामी के बाद कर्नाटक के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी ने भी अथानी निर्वाचन क्षेत्र का टिकट न मिलने के बाद विधान परिषद सदस्य और भाजपा पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना फैसला कर लिया है। मैं भीख का कटोरा लेकर घूमने वालों में से नहीं हूं। मैं एक स्वाभिमानी राजनेता हूं। मैं किसी के बहकावे में आकर काम नहीं कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने किया इशारा

पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि कल कई नेता जेडीएस में शामिल होंगे। भाजपा नेता डोड्डप्पा गौड़ा पाटिल नरीबोल का नाम फाइनल है। हम उत्तर कर्नाटक में 30 से 40 सीटें जीतकर रहेंगे। मैं उम्मीदवारों की दूसरी सूची कल जारी करूंगा।

सीटी रवि के कारण नहीं मिला टिकट

भाजपा विधायक एमपी कुमारस्वामी ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अपना नाम नहीं आने के बाद गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कुमारस्वामी आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे, लेकिन पार्टी ने उनके बजाय दीपक डोड्डैया को मैदान में उतारने का फैसला किया है। एमपी कुमारस्वामी ने कहा कि उनको राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि के कारण टिकट नहीं दिया गया। तीन बार के विधायक रहे कुमारस्वामी ने कहा कि वह जल्द ही विधायक के रूप में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे। 

विकास के साथ कभी समझौता नहीं किया

एमपी कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने विकास के साथ कभी समझौता नहीं किया और सभी जातियों और धर्मों के लोगों के साथ समान व्यवहार करने के उनके इशारे को भाजपा आलाकमान ने गलत तरीके से लिया। उन्होंने जोर देकर कहा, यह बड़े आश्चर्य की बात है कि फसल नुकसान के लिए किसानों को मुआवजे की मांग को लेकर विधान सौध के परिसर में मेरे विरोध को भी गलत तरीके से लिया गया है। कुमारस्वामी ने कहा कि अगर भाजपा के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा एक सप्ताह के लिए अपना फोन बंद कर दें तो पार्टी 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। येदियुरप्पा के बिना लोग भाजपा की बैठक में भी नहीं आएंगे।

गौरतलब है, हाल ही में निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग द्वारा कुमारस्वामी के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध किया गया था, जब येदियुरप्पा ने वहां का दौरा किया था।

बता दें, दूसरी सूची में पार्टी ने सात विधायकों का टिकट काट दिया है। भाजपा को अभी 12 उम्मीदवारों के टिकट की घोषणा करनी है। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को आएंगे।

उडुपी में सीएम बोम्मई के उतरने के बाद हेलीपैड में लगी आग

Karnataka elections news update BJP MLA MP Kumaraswamy left the party after not getting ticket
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media

कर्नाटक के उडुपी जिले में गुरुवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कोल्लूर मूकाम्बिका मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनके हेलीपैड में आग लगने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार,  मुख्यमंत्री का एक काफिला हेलीपैड से मंदिर पहुंचा था। उतरते समय अरेशिरूर हेलीपैड में आग लग गई। हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। 

सूत्रों का कहना है कि हेलीकॉप्टर के पंखे में आग लग गई थी। इससे पहले कोई बड़ा नुकसान होता अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। बता दें, बोम्मई अपनी पत्नी के साथ कोल्लूर मंदिर पहुंचे और पूजा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed