फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Elections Congress President Rahul Gandhi launched party manifesto

राहुल बोले- कर्नाटक में कांग्रेस ने पूरा किया हर वादा, RSS तैयार करता है बीजेपी का घोषणापत्र

Fri, 27 Apr 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैंगलोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैंगलोर Updated Fri, 27 Apr 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Elections Congress President Rahul Gandhi launched party manifesto
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र जारी करते हुए एकबार फिर से राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में मोदी और बीजेपी की सरकार ने बड़े बड़े वादे किए लेकिन पूरा एक भी नहीं किया है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले मेनिफेस्टो में जो कुछ कहा था उसका 95 फीसदी पूरा किया है। यानी जो वादा किया वो पूरा किया।  
विज्ञापन

 

राहुल ने लोगों से कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कर्नाटक के लोगों की आवाज है जिसे हमने घर- घर जाकर सुनी है और हमने उनके दिल के हाल को पूछा है। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो बनाते समय हमारी टीम कर्नाटक के हर जिले में गई और लोगों से राय ली है। हम हर घर हर गली मोहल्ले में पहुंचे और उनसे उनकी बातें पूछी और घोषणापत्र बनाया। वहीं बीजेपी मेनिफेस्टो तीन चार लोग ही बनाते हैं। 

विज्ञापन


राहुल ने एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि बीजेपी के घोषणापत्र में बहुत कुछ छिपा रहता है। वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब रेड्डी बंधु का आइडिया होना है। उन्होंने कहा बीजेपी कर्नाटक के लोगों की बात नहीं करती बल्कि RSS का घोषणापत्र जारी करती है। यही कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों में फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी आज काफी जोश में दिखे, उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक की विचारधार में विश्वास रखते हैं।  जब कुछ कहें तो उसका मतलब होता है और अपने कहे हुए को पूरा करने में विश्वास रखते हैं।  उन्होंने कहा कि पांच साल पहले कर्नाटक की सरकार ने जो वादा किया था वो पूरा किया है हम और हमारी सरकार अपनी बात पर खरे उतरे हैं।

घोषणा पत्र जारी करते राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कर्नाटक चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होने हैं। 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed