राहुल बोले- कर्नाटक में कांग्रेस ने पूरा किया हर वादा, RSS तैयार करता है बीजेपी का घोषणापत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल ने लोगों से कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कर्नाटक के लोगों की आवाज है जिसे हमने घर- घर जाकर सुनी है और हमने उनके दिल के हाल को पूछा है। उन्होंने कहा कि मेनिफेस्टो बनाते समय हमारी टीम कर्नाटक के हर जिले में गई और लोगों से राय ली है। हम हर घर हर गली मोहल्ले में पहुंचे और उनसे उनकी बातें पूछी और घोषणापत्र बनाया। वहीं बीजेपी मेनिफेस्टो तीन चार लोग ही बनाते हैं।
राहुल ने एक बार फिर बीजेपी को आड़े हाथों लिया, उन्होंने कहा कि आप देखेंगे कि बीजेपी के घोषणापत्र में बहुत कुछ छिपा रहता है। वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी का मतलब रेड्डी बंधु का आइडिया होना है। उन्होंने कहा बीजेपी कर्नाटक के लोगों की बात नहीं करती बल्कि RSS का घोषणापत्र जारी करती है। यही कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों में फर्क है।
राहुल गांधी आज काफी जोश में दिखे, उन्होंने कहा कि हम कर्नाटक की विचारधार में विश्वास रखते हैं। जब कुछ कहें तो उसका मतलब होता है और अपने कहे हुए को पूरा करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले कर्नाटक की सरकार ने जो वादा किया था वो पूरा किया है हम और हमारी सरकार अपनी बात पर खरे उतरे हैं।
घोषणा पत्र जारी करते राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कर्नाटक चुनाव के लिए 12 मई को मतदान होने हैं।
Mangalore: CM Siddaramaiah, Congress President Rahul Gandhi and other senior party leaders launch Congress party's manifesto for #KarnatakaElections2018. Rahul Gandhi says,'Whatever the manifesto says will be done, 95% of what was mentioned in the last manifesto has been done.' pic.twitter.com/p5J81iRW7R
— ANI (@ANI) April 27, 2018