फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Elections Cong seeks EC action against PM Modi for his Congress shielded terrorism remark

Karnataka Elections: पीएम मोदी के 'आतंकवाद का बचाव' वाले बयान पर भड़की कांग्रेस, चुनाव आयोग से की शिकायत

Sun, 07 May 2023 01:50 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 07 May 2023 01:50 AM IST
सार

कांग्रेस ने बेल्लारी की चुनावी रैली में पीएम मोदी के भाषण पर सख्त आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पीएम मोदी के आतंकवाद का बचाव वाले बयान पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Karnataka Elections Cong seeks EC action against PM Modi for his Congress shielded terrorism remark
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान की चुनाव आयोग से शिकायत की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने कहा कि पीएम ने इस बयान के जरिए लक्ष्मणरेखा पार की है। कर्नाटक के बेल्लारी की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर सख्त आपत्ति जताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। कांग्रेस ने पीएम के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य भाजपा नेताओं के बयानों की शिकायत भी चुनाव आयोग से की है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के लिए आतंकवाद को पाला और आश्रय दिया। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि हमें प्रधानमंत्री के भाषण में उपयोग किए गए शब्दों पर आपत्ति है। हम पीएम के दुर्भावनापूर्ण आरोपों को उजागर करना चाहते हैं। भारत के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री द्वारा अब तक ऐसे आरोप नहीं लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी कर्नाटक में चुनावी माहौल को खराब करने के लिए दुर्भावनापूर्ण और झूठे आरोप लगा रहे हैं। पत्र कहा गया है कि कांग्रेस हमेशा हिंसा और आतंकवाद के खिलाफ खड़ी रही है। कांग्रेस ने कभी भी राजनीतिक लाभ के लिए आतंकवाद से समझौता नहीं किया। कांग्रेस नेताओं ने पत्र में कहा कि प्रधानमंत्री ने उस पार्टी पर झूठे और अप्रमाणित आरोप लगाकर मतदाताओं को गुमराह करने की कोशिश की, जिसने भारत की आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया। आतंकवादियों और आतंकवाद का समर्थन करने के आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस को बदनाम करने का आरोप
सुरजेवाला ने कहा कि आगामी कर्नाटक चुनाव में राजनीतिक लाभ के लिए प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस के सार्वजनिक सेवा, बलिदान और विरासत को गलत तरीके से कलंकित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी का पता है कि पीएम मोदी ऐसे दावे करते समय स्पष्ट रूप से जानते हैं कि वह कांग्रेस को बदनाम करने और उसके खिलाफ झूठ फैलाने के लिए क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed