{"_id":"6452e37e394f20fce60cb5a3","slug":"karnataka-elections-2023-pm-modi-to-hold-36-6-km-roadshow-in-bengaluru-news-in-hindi-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Elections: पीएम मोदी बेंगलुरु में करेंगे 36.6 किमी का रोड शो, 17 विधानसभा को करेगा कवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Elections: पीएम मोदी बेंगलुरु में करेंगे 36.6 किमी का रोड शो, 17 विधानसभा को करेगा कवर
Thu, 04 May 2023 04:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 04:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी पांच मई की रात बेंगलुरु पहुंचेंगे और छह मई को शहर में दो रोड शो करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सात मई को पीएम मोदी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
PM Narendra Modi
- फोटो : @ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के बेंगलुरू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। उनका यह रोड शो 17 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। इसमें 10 लाख से ज्यादा लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि पीएम मोदी इस सप्ताह के अंत में दो मेगा रोड शो और चार जनसभाएं करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी पांच मई की रात बेंगलुरु पहुंचेंगे और छह मई को शहर में दो रोड शो करेंगे। सूत्रों ने बताया कि सात मई को पीएम मोदी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी के कर्नाटक जाने की भी उम्मीद है, जिसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं।
बेंगलुरु और मैसूर में किया था रोड शो
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु में पांच किलोमीटर और मैसूर में रोड शो किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गुजरात चुनाव के दौरान मोदी ने 19 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए 25 किलोमीटर से अधिक का रोड शो किया। मंगलवार को भी मोदी ने कलबुर्गी में मेगा रोड शो किया था। रोड शो के दौरान जिस सड़क से उनका काफिला गुजरा, उसके दोनों तरफ लोगों की कतार लग गई और उन्होंने उनका हौसला बढ़ाया। लोगों ने मोदी के स्वागत में उन पर जमकर पुष्प वर्षा की थी।
विज्ञापन
10 मई को होगा विधानसभा चुनाव
राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में महिला वोटर्स की संख्या 2.59 करोड़ है जबकि पुरुष वोटर्स 2.62 करोड़ हैं। राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। इस चुनाव में 4,699 थर्डजेंडर वोटर्स भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें एससी के लिए और 15 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।