फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election Voters above 80 years of age will be able to vote from home process will be videographed

Karnataka Election: घर से वोट डाल सकेंगे 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

Sat, 11 Mar 2023 09:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 11 Mar 2023 09:57 PM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया कहा, बुजुर्गों के मताधिकार के लिए इसके लिए हमारी टीमें फॉर्म-12डी लेकर उनके घर जाएंगी। ईसीआई पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को यह सुविधा देगा।

विज्ञापन
Karnataka Election Voters above 80 years of age will be able to vote from home process will be videographed
vote new - फोटो : i stock

विस्तार

कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ और दिव्यांग नागरिकों के लिए घर से वोट देने (वीएफएच) की सुविधा शुरू की गई है। यह जानकारी चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शनिवार को दी।

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया कहा, बुजुर्गों के मताधिकार के लिए इसके लिए हमारी टीमें फॉर्म-12डी लेकर उनके घर जाएंगी। ईसीआई पहली बार 80 साल से ज्यादा उम्र वालों को यह सुविधा देगा। मतदान के दौरान गोपनीयता बरती जाएगी और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। राज्य में 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 12.15 लाख और 5.55 लाख दिव्यांग मतदाता हैं।
विज्ञापन


'सक्षम' ऐप से वोट डालेंगे दिव्यांग, रैली की अनुमति मिलेगी 'सुविधा' से
चुनाव आयुक्त ने कहा, दिव्यांगों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन 'सक्षम' शुरू किया गया है। इसमें वे लॉग इन कर मतदान देने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए नामांकन और शपथ पत्र दाखिल करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल 'सुविधा' को लॉन्च किया गया है। बैठकों और रैलियों की अनुमति लेने के लिए उम्मीदवार सुविधा पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Karnataka: कर्नाटक में BJP को बड़ा झटका, चार बार के MLC ने पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस जॉइन की


आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार की जानकारी मिलेगी 'केवाईसी' में

राजीव कुमार ने कहा, ईसीआई ने मतदाताओं के लिए नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नामक एक अभियान भी शुरू किया है। इसमें राजनीतिक दलों को अपने पोर्टल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मतदाताओं को बताना होगा कि उन्होंने आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया।

कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़
224 निर्वाचन क्षेत्रों वाले कर्नाटक राज्य में अनुसूचित जाति के लिए 36 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 15 सीटें आरक्षित हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 5.21 करोड़ है। इनमें 2.59 करोड़ महिला मतदाता, 16,976 की उम्र 100 वर्ष से अधिक, 4,699 ट्रांसजेंडर और 9.17 लाख पहली बार वोट देने वाले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed