फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bjp: Bjp Suffers Big Setback in Karnataka as Four-Time Mlcs Puttanna Quit to Join Congress

Karnataka: कर्नाटक में BJP को बड़ा झटका, चार बार के MLC ने पार्टी छोड़ने के बाद कांग्रेस जॉइन की

Fri, 10 Mar 2023 10:34 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 10 Mar 2023 10:34 AM IST
सार

पुत्तन्ना विधान परिषद के चार बार के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

विज्ञापन
Karnataka Bjp: Bjp Suffers Big Setback in Karnataka as Four-Time Mlcs Puttanna Quit to Join Congress
BJP MLC रहे पुत्तन्ना ने कांग्रेस जॉइन कर ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच उठापटक शुरू हो गई है। गुरुवार को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। यहां भाजपा से चार बार के विधान परिषद के सदस्य रहे दिग्गज नेता पुत्तन्ना ने पद और पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस जॉइन कर ली। उन्हें एआईसीसी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, एलओपी सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। बता दें कि एक दिन पहले ही पुत्तन्ना ने एमएलसी और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


पुत्तन्ना विधान परिषद के चार बार के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण और रामनगर जिलों के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। पुत्तन्ना को अक्टूबर 2020 में विधान परिषद के लिए दोबारा चुना गया था और उनका कार्यकाल अक्टूबर 2026 को खत्म होना था। 
विज्ञापन

 


भाजपा सरकार पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप
पुत्तन्ना ने पिछले दिनों कर्नाटक की सत्ताधारी भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। पुत्तन्ना ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसने उन्हें ये निर्णय लेने के लिए मजबूर कर दिया। बोले, 'जिस सपने के साथ मैं भाजपा में शामिल हुआ था, वह घुटन के कारण साकार नहीं हो सका।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता की एक भी समस्या का समाधान नहीं कर रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed