फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election Result 2023 UP CM Yogi Road Show Rally Cities Winning Candidates List News in Hindi

Karnataka Election Result: कर्नाटक में जहां-जहां यूपी के सीएम योगी गए, वहां के क्या रहे नतीजे, कितना चला जादू?

Sat, 13 May 2023 04:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sat, 13 May 2023 04:38 PM IST
सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कर्नाटक में प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने नौ विधानसभा क्षेत्रों में रैली और रोड शो किया। आज हम बताएंगे कि जिन-जिन क्षेत्र में सीएम योगी प्रचार के लिए पहुंचे, वहां के क्या नतीजे रहे? सीएम योगी का हिंदुत्व ब्रांड कितना कारगर साबित हो पाया? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
Karnataka Election Result 2023 UP CM Yogi Road Show Rally Cities Winning Candidates List News in Hindi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की बुरी हार हुई है। 2018 में 104 सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार 62 पर सिमट गई। पिछले एक साल के अंदर दूसरी बार कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। इसके पहले कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में भी जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन


कर्नाटक चुनाव में ध्रुवीकरण का मुद्दा खूब उठा था। भाजपा से लेकर कांग्रेस और जेडीएस तक ने खूब ध्रुवीकरण की कोशिश की। चुनाव से पहले कर्नाटक में हिजाब, हलाल और फिर मुस्लिम आरक्षण का मुद्दा चर्चा में रहा। चुनाव आते ही कांग्रेस ने बजरंग दल पर बैन का वादा करके नए सिरे से ध्रुवीकरण करने की कोशिश की। भाजपा ने इसे बजरंग बली से जोड़ा, लेकिन ये दांव काम नहीं आया। बाद में द केरल स्टोरी भी चुनावी मुद्दा बना रहा।
विज्ञापन


इन सबके बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार के लिए पहुंचे। उन्होंने नौ विधानसभा क्षेत्रों में रैली और रोड शो किया। आज हम बताएंगे कि जिन-जिन क्षेत्र में सीएम योगी प्रचार के लिए पहुंचे वहां के क्या नतीजे रहे? सीएम योगी का हिंदुत्व ब्रांड कितना कारगर साबित हो पाया? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ दो बार पहुंचे सीएम योगी
कर्नाटक के साथ-साथ यूपी में भी निकाय चुनाव थे। यही कारण है कि कर्नाटक चुनाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ज्यादा प्रचार के लिए नहीं गए। आंकड़े बताते हैं कि इस बीच वह सिर्फ दो बार ही कर्नाटक में प्रचार करने के लिए गए। पहली बार 30 अपैल को योगी आदित्यनाथ कर्नाटक गए थे। तब उन्होंने चार विधानसभा क्षेत्रों में रैली की। दूसरी बार छह मई को योगी का कर्नाटक दौरा रहा। इस बीच उन्होंने पांच विधानसभा क्षेत्रों में रैली और रोड शो किया। इस तरह से कुल नौ विधानसभा क्षेत्र में योगी पहुंचे। इनमें से केवल दो पर भाजपा को जीत मिली है, जबकि बाकी छह पर कांग्रेस और एक पर कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के उम्मीदवार की जीत हुई। 

क्यों नहीं चला योगी का जादू? 
इसे समझने के लिए हमने वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार सिंह से बात की। उन्होंने कहा, 'इस वक्त देश में उत्तर बनाम दक्षिण का मुद्दा हावी है। भले ही कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ का चेहरा पूरे देश में चर्चा के केंद्र बिंदु में है, लेकिन इसका कुछ खास फायदा चुनाव में भाजपा को नहीं मिल पाया।'

प्रमोद आगे कहते हैं, 'कर्नाटक में हिंदुत्व के मुद्दे के ऊपर जातिगत आरक्षण हावी पड़ गया। इसके अलावा भाजपा की आंतरिक कलह, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों का मुद्दा भी भाजपा को नुकसान पहुंचा गया। इसके आगे योगी का चेहरा और भाजपा की ध्रुवीकरण की कोशिशें भी काम नहीं आई।'

कर्नाटक चुनाव के नतीजे क्या हैं?
पार्टी     सीटें
कांग्रेस   135
भाजपा   65
जेडीएस 20
अन्य   02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed