फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election Result 2018: Congress supported JDS to form government, offered CM post

Karnataka Election Result 2018: जेडीएस की नैया पर सवार होकर कांग्रेस पहुंचेगी सत्ता के किनारे तक

Tue, 15 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 15 May 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Election Result 2018: Congress supported JDS to form government, offered CM post
कर्नाटक में कांग्रेस और जेडी(एस) में सत्ता के लिए गठबंधन की संभावना - फोटो : Amar Ujala
कर्नाटक विधानसभा चुनावों के नतीजों और रूझानों से साफ है कि किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया है। बीजेपी भले ही सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी, लेकिन सत्ता के सिंहासन के लिए जिस जादुई आंकड़े की जरूरत थी उसके बेहद करीब पहुंचकर भी वो नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


कांग्रेस और जेडी(एस) को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। लेकिन कांग्रेस ने गठजोड़ की राजनीति का रास्ता अपनाया है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस ने जेडी(एस) को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री पद की पेशकश की है। 
विज्ञापन


तेजी से बदलते घटनाक्रम में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। जेडी(एस) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी अपने पिता एचडी देवगौड़ा से मिल रहे हैं। 

उधर बसपा प्रमुख मायावती ने भी देवगौड़ा से फोन पर बातचीत की है। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बसपा ने जेडी(एस) को समर्थन दिया था। 

कांग्रेस के फॉर्मूले के मुताबिक कुमारस्वामी मुख्यमंत्री होंगे। वहीं दो मुख्यमंत्री कांग्रेस के होंगे। जेडीएस ने कांग्रेस के फॉर्मूले को मान लिया है और उनका समर्थन स्वीकार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि आज शाम तक राज्यपाल से मिल सकते हैं। चर्चा ये भी है कि 18 मई को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 

माना जा रहा है कि जेडी(एस) को कांग्रेस के करीब लाने में जेडी(एस) के महासचिव कुंवर दानिश अली ने अहम भूमिका निभाई है। दानिश देवगौड़ा के नजदीक लोगों में शुमार हैं और बसपा के साथ चुनावी गठबंधन उन्हीं की वजह से बन पाया।
  •  
  •  ,

    karnataka election result

     

  •  ,

    karnataka election 2018

     

  •  ,

    h d deve gowda

     

  •  ,

    karnataka election result 2018

     

  •  ,

    congress

     

  •  ,

    jds

वे चुनाव से पहले गुलाम नबी आजाद समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने देवेगौड़ा और कुमारस्वामी को कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने के लिए राजी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed