{"_id":"643c51c595c2b85b4d0539ca","slug":"karnataka-election-news-and-updates-cm-basavaraj-bommai-says-we-discussed-third-list-shortly-come-out-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Election: कांग्रेस MLA ने दिया इस्तीफा, BJP जल्द जारी करेगी तीसरी सूची, शेट्टार आज थामेंगे 'हाथ'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Election: कांग्रेस MLA ने दिया इस्तीफा, BJP जल्द जारी करेगी तीसरी सूची, शेट्टार आज थामेंगे 'हाथ'
Mon, 17 Apr 2023 01:21 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:21 AM IST
सार
बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, हमने उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर चर्चा की है।
विज्ञापन
पुलिकेशीनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने सौंपा इस्तीफा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिकेशीनगर विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने रविवार को टिकट न मिलने पर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सिरसी गए और स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी से मिले और अपना त्याग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवासमूर्ति ने कहा कि मुझे टिकट नहीं दिया गया है और मैंने बहुत कुछ झेला है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के लोग टिकट के बारे में मुझसे हर दिन पूछते हैं। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई सभी एकजुट हैं। श्रीनिवास मूर्ति ने टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र में नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया है और एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि, कांग्रेस ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली सूची में 124 उम्मीदवारों और दूसरी सूची में अन्य 42 उम्मीदवारों की घोषणा की। वहीं तीसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
विज्ञापन
भाजपा जल्द जारी करेगी तीसरी सूची, सीएम ने की बैठक
बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा की बैठक हुई। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, हमने उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर चर्चा की है। हमने अपनी सिफारिशें संसदीय बोर्ड को भेज दी हैं और वे इस पर फैसला लेंगे। जगदीश शेट्टार के बारे में चर्चा नहीं की है। जल्द ही तीसरी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस्तीफा के बाद कांग्रेस नेताओं से मिले शेट्टार, आज हो सकते हैं शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा द्वारा उनकी उम्मीदवारी पर पुनर्विचार नहीं किए जाने को लेकर कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत की है। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि शेट्टार रविवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर में हुबली से बेंगलुरू गए। उन्होंने कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस के राज्य प्रमुख डीके शिवकुमार, पूर्व मंत्री एमबी पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बातचीत विफल होने के बाद छह बार हुबली-धारवाड़ से विधायक रहे शेट्टार ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। शेट्टार ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा का टिकट नहीं देकर अपमानित किया गया है और कहा कि भाजपा ने उनका टिकट नहीं देकर अपमान किया है। शेट्टार ने आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं देकर अपमानित किया है।
नड्डा और अमित शाह ने शेट्टार को बड़ा पद देने का किया था वादा: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार को एक बड़ा पद देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली में मीडिया से कहा, जगदीश शेट्टार एक वरिष्ठ और महत्वपूर्ण नेता रहे हैं। जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री ने शेट्टार को दिल्ली में एक बड़ा पद देने का वादा किया था।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शेट्टार से उनके हुबली स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने उन्हें पेशकश की कि उनके परिवार के सदस्य को चुनाव लड़ा सकते हैं और उन्हें महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, प्रधान और मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी शेट्टार को बुलाया और उन्हें राज्यपाल या केंद्रीय मंत्री का पद देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। जगदीश ने भाजपा के एक शीर्ष सूत्र से कहा कि वह केवल अपने क्षेत्र के विधायक के रूप में काम करना चाहते हैं, उन्हें किसी बड़े पद की कोई इच्छा नहीं है। रविवार को भाजपा के विधायक पद से इस्तीफा देने वाले शेट्टार ने कहा कि उन्हें अभी यह तय करना है कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे या नहीं।
10 मई को होगा विधानसभा चुनाव
राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे। 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रत्याशी 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,21,73,579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में महिला वोटर्स की संख्या 2.59 करोड़ है जबकि पुरुष वोटर्स 2.62 करोड़ हैं। राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है। इस चुनाव में 4,699 थर्डजेंडर वोटर्स भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। राज्य में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें एससी के लिए और 15 सीटें एसटी के लिए आरक्षित हैं।