फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election News and Updates Chopper carrying KPCC chief Shivakumar makes emergency landing

Karnataka: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार को ले जा रहे हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग, कॉकपिट के शीशे से टकराई पतंग

Tue, 02 May 2023 02:23 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बेंगलुरु।
पीटीआई, बेंगलुरु। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 May 2023 02:23 PM IST
सार

कांग्रेस नेता एक जनसभा में शामिल होने के लिए कोलार जिले के मुलबगल (Mulbagal) जा रहे थे। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने बेंगलुरु के जक्कुर हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में एक पतंग उससे टकरा गई। टक्कर की वजह से शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए।

विज्ञापन
Karnataka Election News and Updates Chopper carrying KPCC chief Shivakumar makes emergency landing
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के हेलीकॉप्टर को मंगलवार दोपहर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल, हेलीकॉप्टर के कॉकपिट के शीशे से पतंग टकराने के बाद हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता एक जनसभा में शामिल होने के लिए कोलार जिले के मुलबगल (Mulbagal) जा रहे थे। शिवकुमार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हेलिकॉप्टर ने बेंगलुरु के जक्कुर हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन रास्ते में एक पतंग उससे टकरा गई। टक्कर की वजह से शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हेलिकॉप्टर को एचएएल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन


शिवकुमार और पायलट के साथ, एक कन्नड़ समाचार चैनल के पत्रकार, जो उनका साक्षात्कार ले रहे थे, हेलीकॉप्टर के अंदर थे। सूत्रों ने कहा कि शिवकुमार, चालक दल और हेलीकॉप्टर में सवार अन्य सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed