{"_id":"5ae5cdc64f1c1b87028b715f","slug":"karnataka-election-i-will-be-king-not-kingmaker-trust-of-former-chief-minister-kumaraswamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का भरोसा 'मैं किंग बनूंगा, किंगमेकर नहीं'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव: पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का भरोसा 'मैं किंग बनूंगा, किंगमेकर नहीं'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sat, 05 May 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (सेक्यूलर) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि वह ‘किंगमेकर’ नहीं बनेंगे बल्कि राज्य के लोग उन्हें ‘किंग’ बनने का आशीर्वाद देंगे। राज्य में 12 मई को चुनाव होने हैं। इस चुनाव को उन्होंने अपनी पार्टी के जीवित रहने की लड़ाई करार दिया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने जद(एस) के अकेले सरकार में आने का भरोसा जताया। उन्होंने जनता से कहा कि वह कांग्रेस और भाजपा दोनों का काम देखने के बाद उनकी पार्टी को भी एक मौका दे।
विज्ञापन
225 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए जद (एस) खुद को किंगमेकर के रूप में देख रही है। वहीं कुमारस्वामी ने 113 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है।