फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: FIR lodged in case of note blowing on President of Karnataka Congress DK Shivkumar

Karnataka Election News Updates: बुरे फंसे कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष, नोट उड़ाने के मामले में दर्ज हुई FIR

Tue, 04 Apr 2023 08:53 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 08:53 AM IST
सार

पिछले दिनों कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान लोगों पर 500-500 रुपए के नोट उड़ाते दिखे थे।

विज्ञापन
Karnataka Election: FIR lodged in case of note blowing on President of Karnataka Congress DK Shivkumar
नोट उड़ाते डीके शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी गतिविधियां तेज हो गईं हैं। राजनीतिक नेता एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। इस बीच, सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बुरे फंस गए। पिछले दिनों उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह यात्रा के दौरान 500-500 के नोट उड़ाते दिखे थे। अब इस मामले में मांड्या के स्थानीय अदालत के आदेश पर मांड्या ग्रामीण पुलिस ने FIR दर्ज की है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले दिनों कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीके शिवकुमार कर्नाटक के मांड्या में कांग्रेस की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा के दौरान लोगों पर 500-500 रुपए के नोट उड़ाते दिखे थे। बाद में उन्होंने इसपर सफाई दी थी। बताया था कि उन्होंने बेविनाहल्ली में बस के ऊपर से कलाकारों पर पैसे बरसाए थे। 
विज्ञापन


पहले भी विवादित रह चुके हैं शिवकुमार
डीके शिवकुमार इसके पहले भी काफी विवादित रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने राज्य के डीजीपी प्रवीण सूद को नालायक कहा था। दावा किया था कि प्रवीण राज्य की भाजपा सरकार का बचाव कर रहे हैं और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर रहे हैं। शिवकुमार ने चेतावनी दी थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता ने प्रवीण पर नन्जे गौड़ा और उरी गौड़ा के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने की अनुमति देने का आरोप लगाया था। हिन्दू कार्यकर्ताओं के मुताबिक, नन्जे और उरी ने मैसूरु के शासक टीपू सुल्तान की हत्या की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed