{"_id":"6457701c742eab219c094709","slug":"karnataka-election-chidambaram-attacks-bjp-over-nrc-ucc-and-bajrang-dal-controversy-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka Election: 'NRC-UCC समाज को विभाजित करने वाले', बजरंग दल विवाद को लेकर चिदंबरम का BJP पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka Election: 'NRC-UCC समाज को विभाजित करने वाले', बजरंग दल विवाद को लेकर चिदंबरम का BJP पर हमला
Sun, 07 May 2023 03:03 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 07 May 2023 03:03 PM IST
सार
कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ संभावित कार्रवाई किए जाने के वादे को लेकर पूछे गए सवाल में चिदंबरम ने कहा कि घोषणापत्र में बजरंग दल के ऊपर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन
Karnataka Election 2023
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बजरंग दल विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने रविवार को कहा कि कर्नाटक चुनाव से संबंधित कांग्रेस के घोषणा पत्र में यह नहीं कहा गया है कि राज्य में उनकी सरकार बनने से संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, लेकिन नफरत फैलाने वाली सभी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने का वादा किया गया है।
भाजपा द्वारा किए जा रहे आलोचना के बाद पी चिदंबरम ने पलटवार करते हुए बजरंगदल की तुलना बजरंगबली से किए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने विश्वास जताया है कि कर्नाटक की जनता सोच विचार कर अपने नेता का चयन करेगी।
उन्होंने कहा- "लोकतंत्र और कर्नाटक के भविष्य को बचाने के लिए हमें मिलकर भाजपा को राज्य में जीतने से रोकना होगा। राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के कार्यान्वयन और एनआरसी लागू करने पर भाजपा के वादे के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो समाज को विभाजित करने और सामाजिक संघर्ष को बढ़ावा देता है।"
विज्ञापन
कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल जैसे संगठनों के खिलाफ संभावित कार्रवाई किए जाने के वादे को लेकर पूछे गए सवाल में चिदंबरम ने कहा कि घोषणापत्र में बजरंग दल के ऊपर प्रतिबंध लगाने की बात नहीं कही गई है। उन्होंने कहा- "कृपया दो वाक्यों को दोबारा पढ़े। घोषणापत्र में दो संगठनों का जिक्र है, जो कठोर भाषा का इस्तेमाल करते हैं। कांग्रेस ने नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों को चेतावनी दी है। पार्टी ने कानून के तहत संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है। मुझे आश्चर्य इस बात का है कि बजरंग दल बजरंगबली कैसे बन गया।"
कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होने वाला है और 13 मई को परिणाम जारी किए जाएंगे।