फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election BJP Leader KS Eshwarappa denies pitching for CT Ravi as next chief minister

Karnataka: सीटी रवि को लेकर दिए बयान पर ईश्वरप्पा की सफाई, कहा- मेरे पास सीएम उम्मीदवार तय करने का अधिकार नहीं

Wed, 26 Apr 2023 08:07 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 26 Apr 2023 08:07 AM IST
सार

भाजपा नेता ईश्वरप्पा ने कहा था कि सीटी रवि ने चिक्कमगलुरु में बहुत अच्छा काम किया है। मैंने उनके अगले मुख्यमंत्री होने के बारे में कुछ नहीं कहा। मेरे पास ऐसा बयान देने का कोई अधिकार नहीं है। हालांकि, उन्होंने कहा कि सीटी रवि में राज्य का मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण हैं।

विज्ञापन
Karnataka Election BJP Leader KS Eshwarappa denies pitching for CT Ravi as next chief minister
KS Eshwarappa - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि को सीएम पद का दावेदार बताने पर सियासत तेज होने के बाद पार्टी नेता केएस ईश्वरप्पा ने सफाई दी है। राज्य के पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस संबंध में ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। ईश्वरप्पा ने कहा कि सीटी रवि अच्छे नेता हैं, लेकिन सीएम घोषित करने का फैसला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। उन्होंने कहा कि उनके पास पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


बता दें, कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी के बीच वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को कहा था कि सीटी रवि राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनमें मुख्यमंत्री बनने की सभी काबिलियत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सीटी रवि एक अच्छे नेता हैं। उन्होंने चिक्कमगलुरु में बहुत अच्छा काम किया है। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। मेरे पास यह सब कहने की कोई शक्ति नहीं है, लेकिन वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मैं जनता से उन्हें वोट देने की अपील करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed