फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election 2023 Rahul Gandhi rally in Kolar Congress bjp jds latest news Updates

Karnataka Election 2023: कोलार में राहुल गांधी की रैली आज, यहीं की थी मोदी सरनेम पर टिप्पणी

Sun, 16 Apr 2023 06:11 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 16 Apr 2023 06:11 AM IST
सार

बताया गया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को और तेज करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आज सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वह कोलार जाएंगे और वहां कांग्रेस की जय भारत रैली को संबोधित करेंगे। शाम को वह बेंगलुरु में इंदिरा गांधी भवन कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
 

विज्ञापन
Karnataka Election 2023 Rahul Gandhi rally in Kolar Congress bjp jds latest news Updates
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज चुनावी राज्य कर्नाटक के कोलार में रैली को संबोधित करेंगे। यह वही स्थान है, जहां उन्होंने मोदी सरनेम पर टिप्पणी की थी, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी ठहराया गया और संसद सदस्यता निरस्त कर दी गई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को और तेज करने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल आज सुबह बेंगलुरु पहुंचेंगे। उसके बाद वह कोलार जाएंगे और वहां कांग्रेस की जय भारत रैली को संबोधित करेंगे। शाम को वह बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस के दफ्तर के पास नवनिर्मित इंदिरा गांधी भवन कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन


जेडीएस का छह और उम्मीदवारों का एलान
जनता दल (सेक्युलर) ने शनिवार को कर्नाटक विस चुनाव के लिए छह और उम्मीदवारों का एलान किया। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आए रघु अचार को चित्रदुर्ग से मैदान में उतारा है। वहीं, पूर्व विधायक डॉ. भारती शंकर वरुणा सीट पर कांग्रेस दिग्गज व पूर्व सीएम सिद्धरमैया और भाजपा के मंत्री वी सोमन्ना को चुनौती देंगे। डॉ. देवराज पाटिल को जेडीएस ने बागलकोट से मैदान में उतारा है। एमएन मुथप्पा को मडिकेरी और अमरश्री को मूडबिद्री से टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed