फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deputy CM DK Shivkumar retracted his statement, said - there was no agreement on power sharing

Karnataka: अपने बयान से पलटे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, बोले- सत्ता साझाकरण पर कोई समझौता नहीं हुआ

Sat, 07 Dec 2024 04:57 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sat, 07 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

राज्य के डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि सत्ता में आने से पहले उनके और सीएम सिद्धारमैया के बीच एक समझौता हुआ था। इसके जवाब में सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि ऐसा कोई समझौता नहीं था और वह आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM DK Shivkumar retracted his statement, said - there was no agreement on power sharing
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने शनिवार को अपने बयान पर यूटर्न लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी को भी उनके और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर किसी भी तरह के समझौते के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। सत्ता साझाकरण को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है। हम बस आपसी राजनीतिक समझ के साथ काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन


राज्य के डिप्टी सीएम और राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में कहा था कि सत्ता में आने से पहले उनके और सीएम सिद्धारमैया के बीच एक समझौता हुआ था। इसके जवाब में सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि ऐसा कोई समझौता नहीं था और वह आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे।
विज्ञापन


इस मामले में डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि किसी को भी किसी समझौते के बारे में बात नहीं करनी चाहिए। कोई सत्ता-साझाकरण जैसा ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों राजनीतिक समझ के साथ काम कर रहे हैं। मैंने कभी किसी फॉर्मूले के बारे में बात नहीं की, ऐसा कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री को कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई है और मुझे भी कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं उसी के अनुसार काम कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि सीएम ने जो भी कहा है, वह अंतिम है और यह मामला अब बंद हो चुका है या खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री जो भी कहेंगे वह अंतिम होगा, इस पर कोई आपत्ति नहीं है। मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि हाईकमान ही निर्णय लेगा और सभी उसका पालन करेंगे।


सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद काफी प्रतिस्पर्धा थी। कांग्रेस ने शिवकुमार समझा-बुझाकर उपमुख्यमंत्री बनाया। इस दौरान खबरें आई थीं कि दोनों के बीच रोटेशन मुख्ममंत्री फॉर्मूला पर समझौता हुआ है, जिसमें दो साल शिवकुमार भी मुख्यमंत्री रहेंगे। हालांकि पार्टी ने इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की थी। शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा को कभी छिपाया नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed