फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deputy CM DK Shivakumar warns official over fixing of Water Quality in Bengaluru and cities news and

Karnataka: 'बंगलूरू की पानी की समस्या को ठीक कीजिए वर्ना कार्रवाई होगी', डिप्टी सीएम की अधिकारियों को चेतावनी

Sat, 25 May 2024 09:20 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 25 May 2024 09:20 AM IST
सार

डिप्टी सीएम की तरफ से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब राज्य में दूषित पानी की वजह से कई लोगों के बीमार होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। 

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar warns official over fixing of Water Quality in Bengaluru and cities news and
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अधिकारियों को जल्द से जल्द बंगलूरू की पानी की समस्या को सुलझाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर के नगरपालिका के अधिकारियों को तुरंत पीने के पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करने और इसे सुधारने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि डिप्टी सीएम की तरफ से यह चेतावनी ऐसे समय में आई है, जब राज्य में दूषित पानी की वजह से कई लोगों के बीमार होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। 
विज्ञापन


डीके शिवकुमार, जो कि बेंगलुरु के शहर विकास मंत्री भी हैं, ने बेंगलुरु के वॉटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष और बृहट बेंगलुरु महानगरपालिका के कमिश्नर को एक चिट्ठी लिखी है और उनसे शहर के लोगों को सुरक्षित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं शिवकुमार ने अपनी चिट्ठी में दोनों अफसरों को निर्देश न मानने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इससे पहले गुरुवार को कर्नाटक डिप्टी सीएम ने एलान किया था कि पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर पूरे राज्य में परीक्षण किए जाएंगे, ताकि लोगों को गंदे पानी से पैदा होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा था कि कुछ रिपोर्ट्स मिली हैं, जिनमें बारिश की वजह से कई जगहों पर पीने के पानी के दूषित होने की बात सामने आई है। इससे लोगों पर बीमारियों का खतरा बढ़ा है। इसलिए हमने अधिकारियों को पूरे राज्य में परीक्षण करने के लिए कहा है। हमने इसे लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री से भी बात की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों में कर्नाटक में दूषित पानी की वजह से कई लोगों के बीमार होने की बात सामने आई है। इनमें राज्य में कोलेरा के कई मामले शामिल हैं। इनमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई अन्य गंभीर रूप से बीमार भी हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed