फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Demand for three more Deputy CM rise again Siddaramaiah says Congress high command decision final

Karnataka: क्या कर्नाटक कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है? फिर उठी तीन और डिप्टी सीएम बनाने की मांग

Wed, 26 Jun 2024 02:30 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 26 Jun 2024 02:30 PM IST
सार

कर्नाटक सरकार में मांग उठ रही है कि वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। डीके शिवकुमार अभी राज्य में एकमात्र डिप्टी सीएम हैं। डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन
karnataka Demand for three more Deputy CM rise again Siddaramaiah says Congress high command decision final
सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्नाटक कांग्रेस में शायद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ये बात इसलिए उठ रही है क्योंकि सरकार में तीन और डिप्टी सीएम बनाने की मांग फिर से उठ गई है। जब इस बारे में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ही इस पर फैसला करेगा और उनका फैसला अंतिम होगा। उल्लेखनीय है कि पहले भी ये मांग उठ चुकी है और अब फिर से इस मांग के उठने को लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


तीन वर्गों से तीन डिप्टी सीएम बनाने की मांग
बता दें कि कर्नाटक सरकार में मांग उठ रही है कि वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय से भी एक-एक डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। डीके शिवकुमार अभी राज्य में एकमात्र डिप्टी सीएम हैं। डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। कर्नाटक कांग्रेस के भीतर ही एक वर्ग का मानना है कि सीएम सिद्धारमैया के खेमे के नेता जानबूझकर इस मांग को उठा रहे हैं, ताकि डीके शिवकुमार को काबू में रखा जा सके। अभी शिवकुमार अकेले डिप्टी सीएम हैं, तीन और डिप्टी सीएम बनाकर डीके शिवकुमार के प्रभाव को कम करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चाओं का बाजार गर्म
उल्लेखनीय है कि राज्य में कर्नाटक की सरकार बनने पर डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया, दोनों ही सीएम पद के दावेदार थे। दोनों सीएम बनना चाहते थे और पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। कांग्रेस आलाकमान के समझाने के बाद डीके शिवकुमार माने और कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही डिप्टी सीएम भी बने। ऐसी चर्चाएं भी हैं कि ढाई साल के बाद शिवकुमार सीएम पद पर दावा ठोक सकते हैं। इसी वजह से सीएम सिद्धारमैया, शिवकुमार के दबदबे को कम करना चाहते हैं। यही वजह है कि कर्नाटक सरकार के सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना, आवास मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान, लोक निर्माण मंत्री सतीश राजकीहोली, जिन्हें सिद्धारमैया का करीबी माना जाता है, उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से तीन और डिप्टी सीएम बनाने की मांग उठाई।   

शिवकुमार ने चर्चाओं पर कही ये बात
जब शिवकुमार से मंत्रियों की मांग पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा 'कोई कुछ भी कहता है, आप लोग (मीडिया) उसे खबरों में डाल देते हैं। वो इससे (खबरों में आने से) खुश हैं तो मैं उन लोगों को क्यों मना करूं। कोई कुछ भी मांग करे, पार्टी उसका उचित तरीके से जवाब देगी।' उन्होंने कहा कि सरकार में और डिप्टी सीएम बनाने पर तो पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ही जवाब दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed