{"_id":"5dfbac4b8ebc3e87ec7ffa4f","slug":"karnataka-dcp-bengaluru-chetan-singh-rathore-sing-national-anthem-with-protesters-caa-cab-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू के डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों के सामने गाया राष्ट्रगान, शांतिपूर्वक लौट गए सभी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू के डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों के सामने गाया राष्ट्रगान, शांतिपूर्वक लौट गए सभी
Thu, 19 Dec 2019 11:05 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
DCP Bengaluru, Chetan Singh Rathore
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को देश के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगह हिंसा भी हुई, हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। कर्नाटक के बंगलूरू में भी लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया पर यहां से बिल्कुल उलट तस्वीरें सामने आई। यहां एक पुलिस अधिकारी ने राष्ट्रगान गाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू के टाउन हॉल में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। जब पुलिस ने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारी अड़े रहे। ऐसे में डीसीपी बंगलूरू (सेंट्रल ) चेतन सिंह राठौर ने कमान संभाली और सभी प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। डीसीपी के इस भाव को देखकर सभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात मांग ली और वहां से शांतिपूर्वक चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया काफी पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन