कर्नाटक की उठापटक: नागराज लेंगे इस्तीफा वापस, सिद्धारमैया को विश्वास मत जीतने का भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सिद्धारमैया को विश्वास मत जीतने का भरोसा
कर्नाटक कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सिद्धरमैय्या ने कहा कि विश्वास मत के दौरान अधिकांश विधायक हमारे साथ होंगे।
Karnataka Congress Legislature Party (CLP) leader Siddharamaiah: We will get most of the MLAs when the vote of confidence is moved. pic.twitter.com/S2Vkap9wSs
— ANI (@ANI) July 13, 2019
नागराज लेंगे इस्तीफा वापस
कांग्रेस विधायक एमटीबी नागराज पार्टी के साथ बने रहेंगे। उन्होंने कहा, "मैंने और सुधाकर ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था। सुबह से सभी नेता मुझे कांग्रेस में बने रहने के लिए कह रहे हैं। मैंने पार्टी में बने रहने का फैसला किया है। हम सुधाकर को समझाने की कोशिश करेंगे और हम दोनों अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे।"Congress MLA MTB Nagaraj: We will try to convince Sudhakar and both of us will take our resignation back. #Karnataka pic.twitter.com/P7uDeqvdiX
— ANI (@ANI) July 13, 2019
नागराज से मिले कुमारस्वामी
सीएम कुमारस्वामी ने कांग्रेस के बागी विधायक एटीबी नागराज से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास पर मुलाकात की।Karnataka CM HD Kumaraswamy, rebel Congress MLA MTB Nagaraj, and Congress leader Zameer Ahmed Khan at the residence of Congress Legislature Party (CLP) leader Siddaramaiah's residence in Bengaluru pic.twitter.com/uIxlghJ44k
— ANI (@ANI) July 13, 2019
सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे कुमारस्वामी
कर्नाटक में सियासी गहमागहमी तेज, सीएम एचडी कुमारस्वामी कांग्रेस नेता सिद्धारमैया से मिलने पहुंचे।Karnataka CM HD Kumaraswamy arrives at CLP leader Siddaramaiah's residence in Bengaluru. pic.twitter.com/az9yUNL3SG
— ANI (@ANI) July 13, 2019
सुप्रीम कोर्ट पहुंचे 5 विधायक
कर्नाटक के सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के पांच और बागी विधायकों ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने से विधानसभा अध्यक्ष के इनकार के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। ये पांच विधायक आनंद सिंह, के. सुधाकर, एन. नागराज, मुनिरत्न और रोशन बेग हैं।उन्होंने कहा है कि पहले से ही लंबित दस अन्य बागी विधायकों की याचिका में उन्हें भी शामिल कर लिया जाए। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।
कमलनाथ भी जाएंगे कर्नाटक
कर्नाटक संकट के मद्देनजर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पहुंचेंगे बंगलूरू। गुलाम नबी आजाद सहित कई कांग्रेस नेता पहले से ही हैं यहां मौजूद।सिद्धारमैया से एक बागी विधायक की मुलाकात
बंगलूरू: बागी कांग्रेस विधायक एमटीबी नागरा ने सिद्धारमैया से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस विधायक जमीर खान भी मौजूद थे।Bengaluru: Rebel Congress MLA MTB Nagaraj met Congress legislative party leader Siddaramaiah, at the latter's residence. Congress MLA Zameer Khan also present pic.twitter.com/UynvODAUBq
— ANI (@ANI) July 13, 2019
अविश्वास प्रस्ताव के लिए भाजपा तैयार
बीएस येदियुरप्पा ने कहा- हमें अविश्वास प्रस्ताव से आपत्ति नहीं है। हम सोमवार तक का इंतजार करेंगे। सोमवार को हम अविश्वास प्रस्ताव का सामने करने को तैयार हैं।BS Yeddyurappa, BJP state president: We have no objection to No Confidence Motion. We will wait until Monday. On Monday, we are ready to face the No Confidence Motion. #Karnataka pic.twitter.com/Ws6jXTPHnv
— ANI (@ANI) July 13, 2019
कर्नाटक की उठापटक: नागराज लेंगे इस्तीफा वापस, सिद्धारमैया को विश्वास मत जीतने का भरोसा
Live Updates:
- कांग्रेस-जेडीएस के बागी विधायक जिसमें रमेश जरकीहोली भी शामिल हैं, साईं बाबा के दर्शन के लिए शिरडी पहुंचे।
- बंगलूरू के रमादा होटल में ठहरे भाजपा विधायकों ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के साथ लंच पर बैठक की।
- कर्नाटक के पांच और कांग्रेसी विधायक जिसमें आनंद सिंह और रोशन बेग शामिल हैं उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ उच्चतम न्यायालय जाने का फैसला लिया है क्योंकि अध्यक्ष उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
- निर्दलीय विधायक आर शंकर और एच नागेश ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से आठ जुलाई को अपना समर्थन वापस ले लिया था। अब उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर विधानसभा में विपक्षी बेंच में अपने बैठने की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
- कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज सिद्धारमैया से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे। इससे पहले नागराज जी परमेश्वर और डीके शिवकुमार से मुलाकात कर चुके हैं।
- डीके शिवकुमार ने कहा, 'हमें एक साथ रहना और मरना चाहिए क्योंकि हमने पार्टी के लिए 40 साल काम किया है। हर परिवार में उतार-चढ़ाव आते हैं। हमें सबकुछ भूल जाना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। मैं खुश हूं कि एमटीबी नागराज (बागी विधायक) ने आश्वासन दिया है कि वह हमारे साथ रहेंगे।'
- कांग्रेस के बागी विधायक एमटीबी नागराज ने कहा, 'स्थिति ऐसी है कि हमने अपना इस्तीफा सौंप दिया लेकिन अब डीके शिवकुमार और अन्य ने आकर हमसे इस्तीफे वापस लेने का अनुरोध किया है। मैं के सुधाकर राव से बात करुंगा और फिर हम देखेंगे कि आगे क्या करना है। आखिर मैंने कांग्रेस में दशकों बिताए हैं।'
- बागी विधायकों का विश्वास दोबारा हासिल करने के लिए कांग्रेस लगातार कोशिश कर रही है। डीके शिवकुमार आज सुबह पांच बजे आवास मंत्री एमटीबी नागराज के घर पहुंचे और वहां लगभग साढ़े चार घंटे बातचीत की। इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री जी परमेश्वर भी वहां पहुंचे और उन्हें मनाने की कोशिश की। इसी तरह रामलिंगा रेड्डी, मुनिरत्ना और रोशन बेग को भी मनाने की कोशिश की गई।
- कर्नाटक के कांग्रेस और जेडीएस के बागी विधायक मुंबई हवाई अड्डे से शिरडी के लिए रवाना हो गए हैं।
- कांग्रेस ने कल अपने विधायकों को बेंगलूरू के ताज यशवंतपुर भेज दिया।
- कर्नाटक के चार विधायक- बीसी पाटिल, शिवराम हेब्बर, बिराथी बसवराज और एसटी सोमशेखर दर्शन करने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। सभी गुरुवार देर रात मुंबई वापस पहुंचे।