फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Crisis: Congress filed complaint against BS Yeddyurappa, BJP meets governor

कर्नाटक: येदियुरप्पा के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज, भाजपा ने की राज्यपाल से मुलाकात

Thu, 14 Feb 2019 12:12 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: अजय सिंह Updated Thu, 14 Feb 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Crisis: Congress filed complaint against BS Yeddyurappa, BJP meets governor
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

कर्नाटक में जारी सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चिकमंगलुरू में येदियुरप्पा के खिलाफ शिकायत की है। यह शिकायत जेडीएस विधायक के बेटे को की गई कथित कॉल की वजह से की गई है।

विज्ञापन


भाजपा ने राज्यपाल से मुलाकात करके कहा कि पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के खिलाफ बयान देने की वजह से जेडीएस कार्यकर्ताओं ने हसन विधानसभा सीट से विधायक प्रीतम गौड़ा के घर पर हमला किया है। वहीं जेडीएस विधायक के बेटे शरणगौड़ा से की गई कथित बातचीत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने येदियुरप्पा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बुधवार को शरणगौड़ा ने भाजपा राज्य अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। येदियुरप्पा ने कहा, 'हमने राज्यपाल के पास प्रीतम गौड़ा के घर पर पत्थार फेंके जाने के मामले और उनके परिवार के साथ हुई मारपीट मामले में एक ज्ञापन सौंपा है। हम एक ज्ञापन गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed