{"_id":"6086904cd9a1ce2aa75dfd34","slug":"karnataka-covid-lockdown-news-live-14-day-lockdown-from-6pm-tomorrow-govt-allows-home-delivery-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कर्नाटक में कल से 14 दिन का लॉकडाउन, सिर्फ चार घंटे खुलेंगी फल, सब्जी और दूध की दुकानें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: कर्नाटक में कल से 14 दिन का लॉकडाउन, सिर्फ चार घंटे खुलेंगी फल, सब्जी और दूध की दुकानें
Mon, 26 Apr 2021 03:35 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरु
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:35 PM IST
सार
कर्नाटक ने कोरोना वायरस की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कल यानी मंगलवार रात से 14 दिन का लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान सिर्फ चार घंटे के लिए दूध, फल-सब्जी और किराने की दुकानें खोलीं जाएंगी।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कर्नाटक ने कोरोना वायरस की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए कल यानी मंगलवार रात से 14 दिन का लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। राज्य में लॉकडाउन के दौरान सिर्फ चार घंटे के लिए दूध, फल-सब्जी और किराने की दुकानें खोलीं जाएंगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कर्नाटक में लॉकडाउन के दौरान लोगों को सुबह 6 से 10 बजे तक दूध, सब्जी, फल और किराने समेत जरूरी सामान की खरीदारी करने की इजाजत होगी। 14 दिन के लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 18 से 45 साल तक के लोगों को फ्री वैक्सीन लगवाने का एलान किया। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, सभी सिनेमा हॉल, मॉल, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, थिएटर, होटल, रेस्तरां, बार को 14 दिनों के लिए 27 अप्रैल के रात 9 बजे से बंद किया जाएगा। मेट्रो रेल सेवाएं भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
लॉकडाउन का एलान करते हुए मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा, ''कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लोगों को सहयोग करना पड़ेगा। अगर लोग सहयोग करेंगे, तभी हम लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। लॉकडाउन के दौरान राज्य में और राज्य से बाहर यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही इजाजत दी जाएगी।''
विज्ञापन
उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टार ने रविवार को कहा था, ''हम लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है, लेकिन हालात ऐसे हैं कि हमें स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पाबंदिया लगानी होंगी। हमें संक्रमण की कड़ी तोड़नी होगी। यह 10-12 दिन की बात है।''