फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cops sell out one kg seized marijuana, ganja, seven police personal suspend after dcp probe

कर्नाटक: पुलिसकर्मियों ने जब्त किए गांजा को दूसरे व्यापारी को बेचा, इंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल समेत सात लोग सस्पेंड

Tue, 12 Oct 2021 03:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Oct 2021 03:21 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों ने अपनी सूचना के आधार पर दो स्मगलरों को पकड़ा था और उससे लगभग एक किलो गांजा जब्त किया और फिर पूछताछ की प्रक्रिया के बाद रिश्वत लेकर दोनों आरोपियों को छोड़ दिया।

विज्ञापन
Karnataka cops sell out one kg seized marijuana, ganja, seven police personal suspend after dcp probe
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में गांजा बेचने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मियों ने अपनी सूचना के आधार पर दो स्मगलरों को पकड़ा था और उससे लगभग एक किलो गांजा जब्त किया और फिर पूछताछ की प्रक्रिया के बाद रिश्वत लेकर दोनों आरोपियों को छोड़ दिया। लेकिन कुछ देर बाद ही  सभी पुलिसकर्मियों ने गांजा को दूसरे व्यापारी को बेच दिया।

विज्ञापन


इस मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हुब्बाली सिटी पुलिस कमिश्नर लब्हु राम ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) के रामाराजन को इस मामले में जांच करने के आदेश दे दिया। हर स्तर से जांच के बाद डीसीपी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के आधार पर एक इंस्पेक्टर और महिला कॉन्स्टेबल समेत सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। 
विज्ञापन


दिल्ली में भी एक किलो का गांजा जब्त
दिल्ली में पश्चिम जिले की नारकोटिक्स दस्ता ने दो गांजा तस्करों और एक सप्लायर को गिरफ्तार कर एक करोड़ रुपये के गांजा को बरामद किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 661 किलो गांजा और ट्रक बरामद किया है। आरोपियों ने गांजा के खेप को ड्राइवर के केबिन के पीछे बने एक चेंबर में रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed