फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka congress worker murdered brutly by five in bengaluru hit his head with stone

Bengaluru: कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर मार डाला

Thu, 25 May 2023 10:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 25 May 2023 10:19 AM IST
सार

पांचों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और रवि के सिर पर पत्थर मार-मारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
karnataka congress worker murdered brutly by five in bengaluru hit his head with stone
मर्डर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में एक कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। पांच लोगों ने पत्थर से कुचलकर कांग्रेस कार्यकर्ता को मार डाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक स्थानीय कांग्रेस नेता का समर्थक था।
विज्ञापन


क्या है मामला
घटना बेंगलुरु के चौडेश्वरी नगर इलाके की है। मृतक की पहचान रवि उर्फ मथिरावी (42 वर्षीय) के रूप में हुई है। बेंगलुरु के नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन कर लिया है। खबर के अनुसार पांच लोगों ने मिलकर रवि की हत्या की। पांचों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और रवि के सिर पर पत्थर मार-मारकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का हाल ही में जन्मदिन था। मृतक रवि, कांग्रेस नेता कृष्णमूर्ति का समर्थक था और उसने अपने नेता को शुभकामनाएं देने के लिए होर्डिंग्स भी लगवाए थे। पुलिस ने बताया कि हत्यारों ने पहले उन होर्डिंग्स को फाड़ा और उसके बाद रवि की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य घटना में बेंगलुरु के बोम्मनहल्ली इलाके में एक 28 वर्षीय युवक की एक इमारत की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, पुलिस की एक टीम हत्या की कोशिश के एक मामले में ताहिर को पकड़ने गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसे इमारत से धक्का दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखकर ताहिर ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान वह गिर गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed