{"_id":"597f6fd14f1c1b970d8b4568","slug":"karnataka-congress-said-gujarat-pcc-will-pay-bill-of-mlas","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक कांग्रेस: विधायकों के रिसॉर्ट में ठहरने का बिल गुजरात पीसीसी देगी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक कांग्रेस: विधायकों के रिसॉर्ट में ठहरने का बिल गुजरात पीसीसी देगी
एजेंसी, बेंगलुरु
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Congress MLAs
गुजरात कांग्रेस समिति महानगर के बाहरी इलाके के एक रिसॉर्ट में 44 विधायकों को ठहरने के बिल का भुगतान करेगी। यह बात आज कर्नाटक में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कही। गुजरात में आठ अगस्त को राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा कांग्रेस विधायकों को ‘‘अपने पाले में लाने’’ के प्रयास को विफल करने के लिए पिछले तीन दिनों से विधायकों को यहां रखा गया है।
विज्ञापन
वहीं बाढ़ प्रभावित इलाकों के कुछ विधायकों ने लौटने की इच्छा जाहिर की है। विधायकों के प्रबंध का इंतजाम देख रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक अपने खिलाफ होते लोगों के विचारों को देखते हुए चिंतित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि लोग तोहमत लगाएंगे कि जब उनका विधानसभा क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा था तो उन्होंने जनता को ‘‘छोड़ दिया।’’ वापस लौटने की इच्छा जताने वाले विधायकों की संख्या पता नहीं है।
विज्ञापन