फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Congress President rahul gandhi Slams PM narendra Modi

राहुल का PM पर हमला, बोले- देश को लूटकर भागे नीरव, ललित और विजय माल्या, चौकीदार ने कुछ नहीं किया

Mon, 26 Feb 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Updated Mon, 26 Feb 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Karnataka: Congress President rahul gandhi Slams PM narendra Modi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में कर्नाटक पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। रविवार को मुधोल के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा, 'मोदी जी को 500 और 1000 के नोट नहीं पसंद थे। देश की जनता बैंक के बाहर और कालेधन वाले पिछले दरवाजे से बैंक के अंदर। 5 महीने बाद हमें पता चला कि किसानों के 22000 करोड़ रुपये नीरव मोदी ले गया। नीरव मोदी भाग गया, ललित मोदी भाग गया, विजय माल्या भाग गया और देश के चौकीदार ने कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन


इससे पहले कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी ने 2014 के चुनाव में हर भाषण में कहा था कि मैं देश का चौकीदार बनना चाहता हूं। एक तरफ उनके एक्स-सीएम और दूसरी तरफ 4 मंत्री जेल में समय काटकर आए हैं और चौकीदार देश को कहता है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने आया हूं। 
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि नीरव मोदी, विजय माल्या और ललित मोदी करोड़ों रुपये लेकर विदेश भाग गए लेकिन खुद को देश का चौकीदार कहने वाले नरेंद्र मोदी ने एक शब्द तक नहीं बोले। उन्होंने कहा था कि किसानों और मजदूरों का पैसा गरीब की जेब से निकालकर उद्योगपतियों को दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने देश के 10 सबसे अमीर उद्योगपतियों का लोन माफ किया। राहुल गांधी ने व्यंग्यात्मक लहजे में पूछा कि मोदी जी क्या आप हिंदुस्तान के किसानों का लोन माफ करेंगे?    
विज्ञापन
विज्ञापन


 




गौरतलब है कि कर्नाटक में इसी साल चुनाव होने हैं। मौजूदा समय में यहां कांग्रेस की सरकार है और यहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया है। साल 2013 में कांग्रेस ने 121 सीटें जीतकर बीजेपी से सत्ता छीन ली थी। बीजेपी की हार की बड़ी वजह बीएस येदुरप्पा की बगावत भी रही है जो उस समय बीजेपी के मुख्यमंत्री भी रह चुके थे। लेकिन भ्रष्टचार के मुद्दे पर उन्हें हटा दिया गया था। लेकिन इस बार फिर से उन्हें सीएम पद का दावेदार घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed