{"_id":"5a91673d4f1c1bf17b8b91bb","slug":"karnataka-congress-president-rahul-gandhi-holds-roadshow-in-vijayapura-cm-siddaramaiah-also-present","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में राहुल गांधी का रोड शो- सड़क किनारे चाय की चुस्कियों संग PM मोदी पर साधा निशाना ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में राहुल गांधी का रोड शो- सड़क किनारे चाय की चुस्कियों संग PM मोदी पर साधा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के विजयपुरा में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। वह रोड शो के दौरान जगह-जगह रुके और लगों से हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने एक टी-स्टाल पर चाय भी पी। चाय पीने के दौरान लोगों का जमावाड़ा लग गया। राहुल ने रोड शो के दौरान भाजपा पर हमला बोला और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो भी वादे किए थे वह पूरे नहीं हो रहे हैं। साथ भी देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। पिछली बार वह रायचुर में दरगाह भी गए थे। उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद थे। उस दौरान भी राहुल का नाश्ता चर्चा का विषय रहा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ नाश्ते में पकौड़ा खाया और चाय पी। जिसके बाद पकौड़ा खाते हुए उनकी फोटो वायरल हो गई।

इतिहास पर भाषण देने के बजाय काम करना शुरू करना चाहिए
राहुल गांधी
पिछली बार उनका यह दौरा चार दिन का था। राहुल ने कई जनसभाओं और रोड शो के दौरान पीएम पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ‘चुनाव के दौरान आपको देश को बताना होगा कि पिछले पांच साल में क्या किया। पांच साल पूरे होने वाले हैं और आपने अभी तक अपने काम का खाता भी नहीं खोला है।’ इस दौरे पर भी वह अपने पुराने अंदाज में ही दिखे। जहां भाजपा सरकार पर हमले किए तो वहीं चाय भी पी।