फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Congress President Rahul Gandhi holds roadshow in Vijayapura CM Siddaramaiah also present

कर्नाटक में राहुल गांधी का रोड शो- सड़क किनारे चाय की चुस्कियों संग PM मोदी पर साधा निशाना 

Sat, 24 Feb 2018 08:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Updated Sat, 24 Feb 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: Congress President Rahul Gandhi holds roadshow in Vijayapura CM Siddaramaiah also present
राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने शनिवार को कर्नाटक के विजयपुरा में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। वह रोड शो के दौरान जगह-जगह रुके और लगों से हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने एक टी-स्टाल पर चाय भी पी। चाय पीने के दौरान लोगों का जमावाड़ा लग गया। राहुल ने रोड शो के दौरान भाजपा पर हमला बोला और कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो भी वादे किए थे वह पूरे नहीं हो रहे हैं। साथ भी देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए लगातार कर्नाटक का दौरा कर रहे हैं। पिछली बार वह रायचुर में दरगाह भी गए थे। उनके साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता भी मौजूद थे। उस दौरान भी राहुल का नाश्ता चर्चा का विषय रहा। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के साथ नाश्ते में पकौड़ा खाया और चाय पी। जिसके बाद पकौड़ा खाते हुए उनकी फोटो वायरल हो गई। 
विज्ञापन

इतिहास पर भाषण देने के बजाय काम करना शुरू करना चाहिए

Karnataka: Congress President Rahul Gandhi holds roadshow in Vijayapura CM Siddaramaiah also present
राहुल गांधी
पिछली बार उनका यह दौरा चार दिन का था। राहुल ने कई जनसभाओं और रोड शो के दौरान पीएम पर निशाना साधा। राहुल ने कहा, ‘चुनाव के दौरान आपको देश को बताना होगा कि पिछले पांच साल में क्या किया। पांच साल पूरे होने वाले हैं और आपने अभी तक अपने काम का खाता भी नहीं खोला है।’ इस दौरे पर भी वह अपने पुराने अंदाज में ही दिखे। जहां भाजपा सरकार पर हमले किए तो वहीं चाय भी पी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed